Placeholder canvas

IND vs SA: ‘मैच जीतने के अच्छे तरीके ढूंढो’ विवादित DRS पर अश्विन ने खोया आपा, देखें वीडियो

भारतीय टेस्ट टीम अपना दक्षिण अफ्रीका की टीम के खिलाफ तीसरा और निर्णायक मुकाबला केपटाउन में खेल रही है। जिसमे भारत अपनी दोनो परियां खेल चुका है। मैच का निर्णय भारतीय पक्ष में लाना अब सिर्फ गेंदबाजों के हाथ में हैं। भारतीय टीम के मुख्य स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने नॉटआउट देने पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। इसी के साथ अच्छा करने के किए क्या करना चाहिए? इस पर अपनी राय भी दी है, जानिए क्या कहा रविचंद्रन अश्विन ने…

सुपर स्पोर्टस ….आपको जीतने के लिए बेहतर रास्ते अपनाने चाहिए

अश्विन

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने निर्णायक मुकाबले में भारतीय टीम अपनी दोनों पारी खेलने के बाद दक्षिण अफ्रीका एक साथ दूसरी पारी खेल रही थी। जिसमे थर्ड अंपायर द्वारा लिए गए एक फैसले के खिलाफ भारतीय टीम आग बबूला हो गई। मैदान पर अंपायर के आउट फैसले के बाद थर्ड अंपायर में नॉटआउट करार दे दिया। जिससे पूरी भारतीय टीम नाराज दिखाई दी।

खिलाड़ियों ने स्टंप माइक को अपना संदेशवाहक बना लिया। कप्तान विराट, उपकप्तान केएल राहुल और गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने स्टंप माइक पर जाकर अपनी नाराजगी प्रकट की। जिसके बाद इस मसले पर काफी विवाद हो गया। क्रिकेट जगत के इतिहास में ये अद्वितीय घटना थी, जब एक के बाद एक खिलाड़ी स्टंप माइक पर जाकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे थे।

रविचंद्रन अश्विन ने स्टंप माइक पर जाकर अपनी ओर से सलाह के रूप में तंज कस दिया। उन्होंने कहा ” सुपर स्पोर्टस ….आपको जीतने के लिए बेहतर रास्ते अपनाने चाहिए” । रविचंद्रन अश्विन के पहले कप्तान विराट कोहली भी स्टंप माइक पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके थे। उन्होंने कहा ” जब आपकी टीम गेंद को चमका रही हो तब गेंद पर नज़र रखे, ….? सिर्फ दूसरी टीम पर नही। हर वक्त दूसरो को पकड़ने में लगे रहते है।” जिसके बाद उपकप्तान केएल राहुल और अन्य खिलाड़ी कहते दिखे कि पूरा देश 11 खिलाड़ियों के खिलाफ खेल रहा है।

ALSO READ: RSA vs IND: भारत के ‘खेवनहार’ बने Rishabh Pant लगाया शतक, तो सोशल मीडिया पर छाया जलवा, अश्विन हुए जबरदस्त ट्रोल

केपटाउन टेस्ट का हाल, भारतीय टीम की बल्लेबाजी?

RISHABH PANT

टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला करते हुए विराट कोहली के 79 रन के साथ पहली भारतीय पारी में 223 रन बनाए। जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका टीम 210 रन बना सकी। दूसरी पारी में भारतीय टीम ने और भी ज्यादा खराब बल्लेबाजी की 8 खिलाड़ी सिंगल डिजिट पर आउट हो गए। ऋषभ पंत के नॉटआउट 100 के साथ 198 रन बना पाई। जिसके जवाब में तीसरे दिन तक दक्षिण अफ्रीका ने 101 रन बना लिए हैं। अब दक्षिण अफ्रीका की जीत के लिए 111 रन चाहिए। पहली पारी में जसप्रीत बुमराह ने 5, उमेश यादव ने 2, मोहम्मद शमी ने 2 और शार्दुल ठाकुर ने 1 विकेट लिया था। वहीं दूसरी पारी के लिए जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी के खाते में एक एक विकेट आ चुका है।

ALSO READ: IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम में बदलाव, अब ऐसी होगी भारतीय टीम