IPL

IPL 2022 : इंडियन प्रीमियर लीग के 15वे संस्करण में 10 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं। जिससे फैंस का उत्साह और भी बढ़ गया है। लखनऊ और अहमदाबाद की नई फ्रेंचाइजी आईपीएल 2022 में खिताब के लिए लड़ेंगी। लेकिन इस पहले भी 10 टीमें आईपीएल खेल चुकी है। आईपीएल में फ्रेंचाइजो से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण…

2011 में पहली बार IPL में खेली 10 टीम

IPL

IPL में 10 टीमें पहली बार नजर नहीं आयेंगी, इससे पहले भी 2011 में 10 टीमें आईपीएल फ्रेंचाइजी का हिस्सा हो चुकी हैं। पुणे वारियर्स इंडिया और कोच्चि टस्कर्स केरला नाम की दो टीमें इस सीजन में नजर आई। जिसके बाद कोच्चि टस्कर्स केरेला की फ्रेंचाजीबेक सीजन खेलने के बाद ही आईपीएल से बाहर हो गई थी। 2011, 2012 और 2013 के सीजन में आईपीएल खेलने के बाद पुणे वारियर्स इंडिया भी आईपीएल से बाहर हो गई।

IPL

बता दे, दोनो ही टीमें अपने खराब प्रदर्शन के चलते सीजन से बाहर हुई थीं। पुणे वारियर्स इंडिया को सहारा ग्रुप ने 370 मिलियन डॉलर में खरीदा था। तो वहीं कोच्चि टस्कर्स केरला जोकि अपने पहले सीजन में ही 8वे स्थान पर रही थी और उसके बाद आईपीएल से आउट हो गई, आरएसडब्ल्यू ग्रुप ने 333.3 मिलियन डॉलर में खरीदा था।

2016 और 2017 में बैन के बाद मिली थी दो नई टीमें

IPL

इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे चहेती कही जाने वाली सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स और एक भी बार खिताब अपने नाम न करने वाले राजस्थान की टीम आईपीएल में मैच फिक्सिंग के आरोप में दो साल के लिए बैन हो गई थी। तब 2016 और 2017 के सीजन में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स और गुजरात लॉयंस की टीम टूर्नामेंट का हिस्सा बनी थी।

राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने अपने पहले सीजन 2016 में 7वे स्थान और गुजरात लॉयंस की टीम पहले स्थान पर रही थी। लेकिन सेमीफाइनल में रॉयल चैलेंजर्स से हार कर बाहर हो गई थी।

वही दोनो टीमें अपने दूसरे सीजन में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की टीम फाइनल तक पहुंची थी मगर मुंबई के हाथो एक रन से हार गई थी। वही गुजरात की टीम ने सांतवा स्थान प्राप्त किया था।

ALSO READ: IPL 2022 के लिए BCCI ने तैयार किया प्लान B, UAE में नहीं अब इन 2 देशों में है आयोजन की तैयारी

डेक्कन चार्जर्स के दिवालिया होने के बाद हैदराबाद आई वजूद में

IPL

हैदराबाद की टीम 2012 में डेक्कन चार्जर्स के रिप्लेसमेंट के रूप में वजूद में आई थी। सनराइजर्स हैदराबाद ने अपना पहला सीजन 2013 में खेला था और उसके साथ ही टॉप चार में प्रवेश किया था। 2016 में आरसीबी को हराकर फाइनल तक पहुंची थी।

ALSO READ: IPL 2022 Auction: भारत के इन 5 युवा खिलाड़ियों पर हो सकती है पैसों की बारिश, खरीदने के लिए हर टीम लुटा देगी पूरा पर्स

Published on January 14, 2022 11:51 am