आयुष बदोनी
CSK Vs LSG :आयुष बदोनी के इस जोरदार छक्के को कैच करना चाहती थी महिला फैन, सिर पर लगी गेंद बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो

इंडियन प्रीमियर लीग में बीती रात चेन्नई सुपर किंग्स ( Chennai Super Kings) और लखनऊ सुपर जायंट्स ( Lucknow Super Giants) के बीच मैच खेला गया। जिसमें सीएसके और एलएसजी के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। इस मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स दोनों ही जीत ओर हार के बीच थी। लेकिन अंत में लखनऊ के युवा खिलाड़ी आयुष बदोनी ( Ayush Badoni) ने सीएसके के अनुभवी गेंदबाजी के सामने आतिशी पारी का प्रदर्शन किया। जिसके बाद मैच लखनऊ सुपर जायंट्स ने आखिरी ओवर की चार गेंद रहते ही जीत लिया। इस मैच में आयुष बदोनी ( Ayush Badoni) के बल्ले से निकले एक छक्के को कैच करने के चक्कर में गेंद दर्शक के सर पर लग गई…

कैच पकड़ने के दौरान फैन के सिर पर लगी गेंद

आयुष बदोनी

आयुष बदोनी ( Ayush Badoni) लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से आतिशी पारी खेल रहे थे। उसी समय 19वे ओवर को करने के लिए शिवम दुबे ( Shivam Dubey) क्रीज पर आए। उनकी एक गेंद पर आयुष बदोनी ( Ayush Badoni) ने शानदार ढंग से शॉट लगाया ये शॉट सीधे स्टैंड में दर्शको के पास जा पहुंचा। गेंद को लपकने के लिए एक महिला फैन ने कोशिश की लेकिन गेंद फिसलकर दर्शक के हाथ से उनके सिर पर लग गई।

जिसके बाद वो अपना हाथ सिर पर लगाते हुए नजर आई। हालांकि वीडियो में उन्हें कुछ मुस्कुराते हुए जरूर देखा जा सकता है। जिसके बाद ये कहा सकता है कि उन्हें ज्यादा गंभीर चोट नहीं लगी होगी।

आयुष बदोनी ने खेली आतिशी पारी जिताया मैच

चेन्नई सुपर जायंट्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबले को चेन्नई के पक्ष में जाने के बीच आयुष बदोनी ( Ayush Badoni) की पारी सामने आ गई। आयुष बदोनी ( Ayush Badoni) ने मात्र 9 गेंद खेली। लेकिन उन्हीं 9 गेंद में उन्होंने अपना परिचय दे दिया। इन 9 गेंदों में आयुष बदोनी ( Ayush Badoni) ने दो छक्के लगाकर रोमांचक मैच को लखनऊ के पक्ष में कर दिया। उन्होंने 211 के स्ट्राइक रेट से 19 रन बनाए और नाबाद रहकर वापस आए।

ALSO READ:IPL 2022 KKRvsPBKS Match 8: कोलकाता के खिलाफ़ पंजाब किंग्स के टीम में होंगे ये 2 बड़े बदलाव, इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतर सकते हैं मयंक अग्रवाल

लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय किया। जिसमे लखनऊ सुपर जायंट्स की गेंदबाजी और फील्डिंग दोनों ने ही दर्शको और फैंस को नाराज किया। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से रोबिन उथप्पा के 50 और शिवम दुबे के 49 रन की बदौलत टीम ने 7 विकेट खोकर 210 रन बनाए।

गौतम गंभीर

जवाब में स्कोर का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने अच्छी शुरुआत की। सलामी बल्लेबाजों के बीच में 100 रन की साझेदारी हुई। लेकिन अंत में मैच रोमांचक स्तिथि आ गया। जिसके बाद आयुष बदोनी ( Ayush Badoni) ने जीत की नीव रखे जाने के बाद अपनी अक्रामक पारी विजय दिलाई। लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने खाते में दो अंक जोड़ लिए।

ALSO READ:IPL 2022 Match 7 CSK vs LSG: “हर कोई धोनी नहीं बन सकता” रविंद्र जडेजा की एक छोटी सी गलती से चेन्नई ने गंवाया जीता हुआ मैच, खतरे में कप्तानी!

Published on April 1, 2022 12:42 pm