बच्चन परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, मुंबई लौटते ही मिली बुरी खबर, इस करीबी का हुआ निधन
बच्चन परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, मुंबई लौटते ही मिली बुरी खबर, इस करीबी का हुआ निधन

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री अपनी ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या के साथ हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में शामिल हुए थे। वहां से शिरकत करने के बाद बच्चन परिवार वापस मुंबई लौट आया। मुंबई लौटते ही अभिषेक बच्चन को एक बुरी खबर सुनने को मिली, जिसके बाद उनका दिल टूट गया और उन्होंने सोशल मीडिया पर दुखद खबर के बारे में बताया।

बच्चन परिवार के कॉस्ट्यूम डिजाइनर का हुआ निधन

बता दें कि अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर बताया कि उनके परिवार के और अमिताभ बच्चन के बेहद करीबी कॉस्ट्यूम डिजाइनर अकबर शाहपुरवाला का निधन हो गया है। उन्होंने लिखा कि

‘बेहद दुखद समाचार के साथ घर लौटा हूं। फिल्मी दुनिया के एक सच्चे दिग्गज अकबर शाहपुरवाला का निधन हो गया। मैं उन्हें अक्की अंकल के नाम से जानता था। जहां तक मुझे याद है मेरे पिता के ज्यादातर कॉस्ट्यूम और सूट उन्होंने ही बनाए थे, मेरी कई फिल्मों के लिए भी उन्होंने ही सूट बनाए थे।’

अभिषेक बच्चन ने लिखा इमोशनल पोस्ट

उन्होंने आगे लिखा –

”उन्होंने बच्चे की तरह मेरा सबसे पहला सूट काटा था और सिला भी था जो मेरे पास अभी भी है। वो सूट मैंने ‘रिफ्यूजी’ के प्रीमियर में पहना था। यही उनका प्रभाव और प्रतिष्ठा थी। अगर वो खुद आपका सूट काटते हैं तो वो आपसे सच्चा प्यार करते हैं। उन्होंने हमेशा मुझसे कहा कि ‘सूट काटना सिर्फ सिलाई नहीं है, ये एक भावना है। जब तुम मेरे सूट पहनते हो, उसकी हर एक सिलाई बहुत प्यार से की जाती है। जिसमें आशीर्वाद होता है।’

ALSO READ: अजय देवगन, ऋतिक रोशन और अमिताभ समेत इन बॉलीवुड सितारों के असली नाम नहीं जानते होंगे आप, स्टार बनने से पहले थे ये नाम

सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

वहीं अभिषेक ने आगे लिखा कि

‘अक्की अंकल दुनिया के सबसे अच्छा सूट बनाने वाले इंसान थे। आपने जो मेरे लिए सूट बनाए हैं, मैं आज रात उनमें से एक पहनूंगा और अपने आपको धन्य महसूस करूंगा। आपकी आत्मा को शांति मिले।’

जिसके बाद अभिषेक की पोस्ट पर कई सारे सेलिब्रिटी श्रद्धांजलि दी है। अभिषेक की इस इमोशनल पोस्ट पर बॉबी देओल ने टूटे हुए दिल वाले इमोजी के साथ हाथ जोड़ा हुआ इमोटिकॉन शेयर किया है। वहीं श्वेता बच्चन ने लिखा “कई यादें, उनको शांति मिले” और हाथ जोड़ने वाला इमोजी शेयर किया। आगे करण जौहर ने लिखा कि ‘मैं उन्हें बहुत प्यार से याद करता हूं।’

ALSO READ: मुकेश अंबानी के घर खाना बनाने वाले को भी मिलती है लाखो की सैलरी, विदेशों में पढ़ते हैं बच्चे

Published on July 28, 2022 12:21 pm