भारती सिंह ने बयान किया अपना दर्द, बोली "शो के दौरान मेरे साथ करते थे गन्दी हरकतें, अपना हाथ मेरे…"
भारती सिंह ने बयान किया अपना दर्द, बोली "शो के दौरान मेरे साथ करते थे गन्दी हरकतें, अपना हाथ मेरे…"

भारती सिंह, भारत की पॉपुलर कॉमेडियन में से एक हैं। भारती सिंह ने द कपिल शर्मा शो में अपनी कॉमेडी से करोड़ो लोगों का दिल जीता है। उनकी कॉमेडी से हर कोई हंसने पर मजबूर हो जाता है। भारती सिंह ने अपने दम पर पहचान बनाई है। लोगों के चेहरे पर हमेशा खुशी देने वाली भारती सिंह का दर्द छलका है। उन्होंने अपने अंदर के दर्द को बताते हुए कई सारे खुलासे किए हैं। जिन्हें सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

भारती सिंह ने अपने पर्सनल लाइफ का किया खुलासा

बता दें कि भारती सिंह ने दर्शकों का मनोरंजन करते हुए अपने दिल के कई राज खोले हैं। जिसे सुनकर हर कोई इमोशनल हो गया। हाल ही में मनीष पॉल ने भी चैट शो के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलासे किए थे। वहीं अब मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े खुलासे किए हैं।

काम के बहाने लोग गलत तरीके से छूते थे

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ने मनीष पॉल के साथ इंटरव्यू के दौरान बताया था कि जब वह परफॉर्मेंस करती थीं तो लोग उन्हें गलत तरीके से छूते थे और गलत इशारे करते थे। जिसकी वजह से भारती हर जगह अपनी मां को साथ ले जाती थीं। इसी के साथ उन्होंने गरीबी से लेकर परिवार में हो रही कई कठिनाइयों के बारे में भी खुलासा किया था।

मां के साथ जाती थीं भारती सिंह

उन्होंने आगे बताया हुए कहा कि वह मां के साथ भी सुरक्षित नहीं रह पाती थीं। दरअसल, लोग भारती सिंह की मम्मी को यह दिलासा देकर काम करवाते थे कि डरिए मत वो उनका अच्छे से ख्याल रखेंगे। भारती सिंह ने बताया कि उस समय उन्हें इन बातों की जानकारी नहीं थी कि कौन किस इरादे से उन्हें टच कर रहा है।

भारती सिंह ने आगे बताया कि

“जो कॉर्डिनेटर्स आपको पैसा देते हैं, वहीं आपकी कमर पर हाथ रगड़ते हैं। वो अच्छा तो नहीं लगता था, लेकिन चुप रहना पड़ता था।”

इन इशारों के बारे में नहीं पता था – भारती

इंटरव्यू में भारती सिंह ने आगे बताया कि पहले मैं उनके गंदे इशारे नहीं समझ पाती थी। लेकिन अब सब समझ आता है। अब मैं इसके लिए आवाज भी उठा सकती हूं।

उन्होंने आगे कहा –

“उनके अंदर अब हिम्मत आ चुकी है और वह अपनी लड़ाई खुद लड़ सकती हैं।”

ALSO READ: बच्चन परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, मुंबई लौटते ही मिली बुरी खबर, इस करीबी का हुआ निधन

Published on July 28, 2022 12:47 pm