अजय देवगन, ऋतिक रोशन और अमिताभ समेत इन बॉलीवुड सितारों के असली नाम नहीं जानते होंगे आप, स्टार बनने से पहले थे ये नाम
अजय देवगन, ऋतिक रोशन और अमिताभ समेत इन बॉलीवुड सितारों के असली नाम नहीं जानते होंगे आप, स्टार बनने से पहले थे ये नाम

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभिनेता अपने हैंडसम लुक और अपनी दमदार अभिनय की वजह से जाने जाते हैं। अपने दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लेते हैं, लेकिन एक्टिंग में आने से पहले यह अभिनेता क्या करते थे और उन्होंने ऐसा क्या किया कि वह इतने बड़े सुपरस्टार बन गए। आज हम आपको कुछ ऐसे स्टार के बारे में बताएंगे जो सुपरस्टार बन गये, लेकिन सुपरस्टार बनने से पहले वह क्या थे और उनका नाम क्या था? आज हम आपको बताएंगे।

अजय देवगन (Ajay Devgn)

5bc4a0c38a0a36f82f652d3b96499705 original

बॉलीवुड के सिंघम यानी अजय देवगन ने अपने अभिनय से लोगों के दिलों में ऐसी छाप छोड़ी है। जिसे मिटा पाना मुश्किल है। एक्टर ने जब फिल्मों में एंट्री नहीं की थी तब उनका नाम विशाल वीरू देवगन था। जब उन्होंने फिल्म में एंट्री की तो उनका नाम अजय देवगन हो गया। और देखते ही देखते वो काफी मशहूर हो गए और बॉलीवुड के सिंघम के नाम से जाने जाने लगे।

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan)

amitabh bachchan tested negative for covid 19 c4324d6a 03ca 11eb be8a af0c9ba615fa 1614577251208 1614577256768 1620636833771

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को शायद ही ऐसा कोई नहीं जानता हो। अमिताभ ना केवल देश बल्कि विदेशों में भी जाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। बता दें कि अमिताभ बच्चन फिल्म में आने से पहले इंकलाब श्रीवास्तव के नाम से  जाने जाते थे।

गोविंदा (Govinda)

govinda

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और डांसर गोविंदा अपनी फिल्मों से लोगों को हंसाते नजर आते हैं।  फिल्मों में आने से पहले गोविंदा का असली नाम अरुण आहूजा था, जिसको उन्होंने बदलकर गोविंदा कर लिया।

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan)

ऋतिक रोशन बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता हैं और उन्होंने एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है। ऋतिक रोशन का असली नाम नागरथ है। फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर ऋतिक कर लिया।

जॉन अब्राहम(John abraham)

John Abraham Attack event 1648524317002 1655890217054

बॉलीवुड के अभिनेता जॉन अब्राहम अपनी पर्सनैलिटी की वजह से लड़कियों के क्रश कहे जाते हैं। वहीं जॉन अब्राहम का असली नाम फरहान अब्राहम है।

मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty)

mithon

मिथुन दा का असली नाम गौरांग चतुर्वेदी है। उन्होंने फिल्मों में आने के बाद अपना नाम बदलकर मिथुन चक्रवर्ती कर लिया।

सैफ अली खान (Saif Ali Khan)

20 01 2020 tanhaji 19953178

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान नवाबों के खानदान से ताल्लुक रखते हैं। फिल्मों में आने से पहले सैफ अली खान का नाम साजिद अली खान था, जिसको उन्होंने बदलकर सैफ अली खान कर लिया।

सलमान खान (Salman Khan)

10 07 2022 salman khan eid 22880088

बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान का असली नाम अब्दुल रशीद खान है। फिल्मों में एंट्री करने के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर सलमान खान कर लिया।

सनी देओल (Sunny Deol)

sunny deole

बॉलीवुड में अपने फिल्मों और डायलॉग की वजह से जाने जाने वाले सनी देओल का असली नाम अजय सिंह देवल है।

ये भी पढ़ें-IND vs ENG: ‘उसको जबसे मैंने टीम में शामिल किया और भी घातक हो गया है’, ट्रॉफी जीतने पर बोले कप्तान रोहित शर्मा

Published on July 13, 2022 5:04 pm