क्रिस मॉरिस

साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी ऑलरांउडर क्रिस मॉरिस अब साउथ अफ्रीका की जर्सी में क्रिकेट खेलते नज़र नही आएंगे। उन्होने अपने संयास की घोषणा नही की है, लेकिन अब वो नेशनल टीम का हिस्सा नही होंगे, ऐसा उन्होने खुद कहा है। जानिए क्या है पूरा मामला…..

संन्यास नहीं लिया लेकिन नहीं खेलूँगा साउथ अफ्रीका के लिए

a4 7

साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर ने कहा कि अब वो शायद नेशनल टीम के साथ टीम का हिस्सा नही होंगे। ये आधिकारिक तौर पर संयास का ऐलान नही था। लेकिन अब वो टीम के लिए खेलते दिखाई नही देंगे। स्पोटर्स वेबसाइट स्पोर्ट्सक्रीड़ा से बातचीत के दौरान मॉरिस ने कहा कि

दक्षिण अफ्रीका टीम के साथ उनका सफ़र लगभग खत्म हो चुका है। हालांकि वो ऑफिशियल तौर पर संन्यास का ऐलान नहीं कर रहे हैं। लेकिन उन्हे पता है कि बोर्ड़ का फैसला क्या है और बोर्ड को भी पता है कि उनका फैसला क्या है। साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड को पता है कि अब वो साउथ अफ्रीका के लिए क्रिकेट खेलते नज़र नही आएंगे। अब वो डोमेस्टिक क्रिकेट पर अपना ध्यान लगाना चाहते हैं“।

साउथ अफ्रीका बोर्ड से हो चुकी है बातचीत…

a3 7
इस मामले में मॉरिस से बोर्ड की सारी बाते हो चुकी हैं। उन्होने अपने इंटरव्यू में बताया कि “बोर्ड से उनकी बात हो चुकी है। बोर्ड को उनका फैसला पता है और क्रिस को भी बोर्ड का फैसला पता है“। इस जवाब से क्रिस ने अपने प्रशंसको को ये बता दिया कि वो अब नेशनल जर्सी का हिस्सा नही होंगे। लेकिन डोमेस्टिक क्रिकेट में भागदार रहेंगे। मॉरिस ने टीम के सीनियर खिलाड़ी फाफ डू प्लेसी और इमरान ताहिर पर गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया है।

हर फ़ॉर्मेट में रहे हैं साउथ अफ्रीका का हिस्सा

a1 7
क्रिस मॉरिस एक उम्दा खिलाड़ी हैं। साउथ अफ्रीका के लिए उन्होने तीनों फ़ॉर्मेट में अच्छा प्रर्दशन किया है। मॉरिस ने अभी तक अपने करियर में 4 टेस्ट मैच, 42 वन डे इंटरनेशनल और 23 टी20 मुकाबले खेले हैं। क्रिस एक अच्छे ऑल राउंडर हैं। वो विश्व की लगभग सभी टी20 लीग खेलते हैं। आईपीएल में हाल के सीजन में वो राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते नज़र आए थे।

Published on November 3, 2021 3:53 pm