CHRIS GAYLE ON BEN STOKES AND MS DHONI

आईपीएल 2023 की चर्चाएं जोरो पर है। पिछले दिनों मिनी ऑक्शन आयोजित हुआ था। जहां कई खिलाड़ियों पर बोली लगी थी। इनमें सबसे ज्यादा बोली सैम करन, बेन स्टोक्स और कैमरून ग्रीन पर लगी थी। जिनमें बेन स्टोक्स को सीएसके ने 16.25 करोड़ रुपये खर्च कर अपनी टीम में जोड़ा था। बेन स्टोक्स के सीएसके के जुड़ने के साथ ही सवाल उठने लगे हैं कि क्या बेन स्टोक्स अगले सीजन सीएसके के नए कप्तान बन सकते हैं।

क्रिस गेल ने दिया सवाल का जवाब

अगला आईपीएल सीजन एम एस धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं फ्रेंचाइजी बेन स्टोक्स को टीम का कप्तान बना सकती है। इस सवाल को लेकर आईपीएल के पूर्व क्रिकेटर क्रिस गेल ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा

‘धोनी, जब आप खेल रहे हों तो कप्तान आपको ही होना चाहिए। ‘

उन्होंने आगे कहा

‘ड्रेसिंग रूम में अब दो बेहतरीन दिमाग मौजूद रहेंगे, एक एमएस धोनी हैं और एक बेन स्टोक्स हैं। मेरे हिसाब से स्टोक्स, धोनी के काम में दखलंदाजी नहीं करेंगे। युवा खिलाड़ियों को स्टोक्स से काफी कुछ सीखने का मौका मिलेगा। उनका होना काफी शानदार है और वो सीएसके टीम में डीजे ब्रावो की तरह हो सकते हैं।’

ALSO READ: 34 साल की उम्र में दोबारा मां बनने वाली हैं अनुष्का शर्मा, विराट कोहली के साथ इस तस्वीर के बाद उठे सवाल

सीएसके ने खरीदे कई दमदार खिलाड़ी

सीएसके ने इस साल आईपीएल ऑक्शन में बेन स्टोक्स सहित कई नए खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा। जिनमें काइल जैमीसन, अजय मंडल, भगत वर्मा जैसे कई खिलाड़ी शामिल हुए हैं। जो टीम को अगले सीजन में मजबूती प्रदान करेंगे।

टीम – महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अंबाती रायडू, सुभ्रांशु सेनापति, मोईन अली, शिवम दुबे, राजवर्धन हंगरगेकर, ड्वेन प्रिटोरियस, मिचेल सेंटनर, रविंद्र जडेजा, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, सिमरजीत सिंह, दीपक चाहर, प्रशांत सोलंकी, महीश तीक्षणा, अजिंक्य रहाणे, बेन स्टोक्स, शेख रशीद, निशांत सिंधु, काइल जेमिसन, अजय मंडल, भगत वर्मा।

ALSO READ: श्रीलंका के खिलाफ विराट कोहली की जगह इस खिलाड़ी को मिलेगा मौका, 31 साल की उम्र में अब तक नहीं हुआ है डेब्यू

Published on December 27, 2022 2:31 pm