Placeholder canvas
युवराज सिंह
क्रिकेट न्यूज

क्रिकेट और बॉलीवुड की वो 5 जोड़ियां जिनके प्यार का पारा तो खूब चढ़ा, लेकिन मिलन नहीं हुआ

क्रिकेट और बॉलीवुड का रिश्ता काफी लंबे समय से एक दूसरे के साथ निभा रहा है। उसमे सबसे बड़ा उदाहरण विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का है। बॉलीवुड की टॉप अदाकारा और क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली लंबे समय तक एक दूसरे के साथ विवाद में रहे और बाद में दोनो ने शादी का पवित्र रिश्ता अपनाने का फैसला किया। लेकिन कुछ ऐसी भी जोड़ियां थी, जो एक दूसरे के संपर्क में तो रहीं लेकिन उसका रिश्ता शादी तक नही पहुंच पाया।

अमृता और रवि शास्त्री

रवि शास्त्री

बॉलीवुड की अदाकारा अमृता सिंह और रवि शास्त्री को जोड़ी लबे समय तक अफवाहों में रही थी। दोनों में कैमरे के समाने भी इस को अपनी सहमति दी थी। रवि शास्त्री अपनी पर्सनैलिटी के कारण उन दिनों लड़कियों के बीच बहुत प्रसिद्ध थे। अपनी क्रिकेट में पकड़ को लेकर रवि शास्त्री चर्चा में भी रहते थे। लेकिन जब 1990 में जब रवि शास्त्री में ऋतु सिंह से शादी कर ली तब दोनो के बीच की सभी अफवाहों ने विराम लिया। उसके बाद अमृता ने सैफ अली खान जोकि उनसे पांच साल छोटे थे। उनसे शादी कर ली थी।

किम शर्मा और युवराज सिंह

युवराज सिंह

भारतीय टीम के ऑल राउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह का नाम के अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है। इस कड़ी में सबसे पहले नाम आता है किम शर्मा का। किम और युवराज एक दूसरे के साथ काफी वक्त तक साथ थे। हालांकि दोनो ने इस बात को कभी अपनी सहमति नहीं दी थी। लेकिन किम ने केन्या में शादी कर सेटल होने का निर्णय किया। युवराज ने भी हेजल से शादी कर ली है।

ईशा शरवानी और जहीर खान

जहीर खान

जाहिर खान ने बॉलीवुड की सागरिका घाट्गे से सगाई की है। लेकिन इससे पहले जाहिर खान और ईशा लगभग 8 साल तक एक दूसरे के साथ रिश्ते में थे। जब इन दोनो में अलग होने का निर्णय लिया तब सभी को काफी हैरानी हुई थी।

ALSO READ: शेन वॉर्न ने चुना मौजूदा समय के टॉप 5 टेस्ट बैट्समेन, इस भारतीय दिग्गज को दिया जगह

युवराज सिंह और दीपिका पादुकोण

युवराज सिंह

बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और युवराज सिंह का नाम भी एक दूसरे के साथ जोड़ा गया। किम शर्मा से ब्रेकअप के बाद युवराज में दीपिका को डेट करना शुरू किया था। दोनो की साथ तस्वीरे भी बहुत चर्चित है। लेकिन दीपिका ने रणवीर से शादी कर चुकी है और युवराज में हेजल से शादी की है।

श्रीसंत और रिया सेन

श्रीसंत

बॉलीवुड की रिया सेन और श्री संत का नाम एक दूसरे के साथ जोड़ा गया था। लेकिन रिया से जब भी श्री संत के बारे में पूछा गया तब उन्होंने हमेशा अपना दोस्त ही बताया।

ALSO READ: इन 5 क्रिकटरो को शर्मनाक हरकत की वजह से खानी पड़ी थी जेल की हवा, लिस्ट में 2 भारतीय क्रिकेटर