ईशान किशन

इंडियन प्रीमियर लीग के दूसरे दिन ही आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 के सबसे महंगे खिलाड़ी ईशान किशन ( Ishan Kishan) मुंबई इंडियंस के पहले मैच में ही चोटिल हो गए हैं। इस मैच में ईशान किशन ने अंत तक खड़े रहकर बल्लेबाजी की। लेकिन मुंबई इंडियंस की दूसरी पारी में वो मैदान पर नहीं उतरे। उनकी जगह टीम के आर्यन जुयाल (Aryan Juyal) विकेट कीपिंग की। ऐसा बताया का रहा है कि ईशान किशन को इंजुरी हुई है। जिसके चलते उन्हें शायद अस्पताल ले जाया गया है। हालांकि बाद में उन्होंने फील्डिंग के लिए विकेट कीपिंग भी की। जिसके बाद ये कहा जा सकता है कि उनकी इंजरी ज्यादा गंभीर नही है।

18वे ओवर में लगी चोट, लेकिन अंत तक की बल्लेबाजी

इशान किशन

मुंबई इंडियंस के पहले मैच जोकि दिल्ली कैपिटल के खिलाफ खेला गया। उसमे दिल्ली टीम ने टॉस जीतकर विरोधी टीम मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया। मुंबई इंडियंस की पारी में ईशान किशन 18वें ओवर में चोटिल हो गए। लेकिन उसके बाद भी वो नहीं रुके और अंत तक अपनी टीम के लिए खड़े रहे। उन्होंने मुंबई इंडियंस की पारी को 177 तक पहुंचाया। 18वें ओवर में पैर की अंगुली में चोट लग गई थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। ऐसा माना जा रहा है इसलिए ही वो विकेट कीपिंग के लिए मैदान पर नहीं उतर पाए।

अंत तक रहे Not Out, खेली कमाल की पारी

ईशान किशन

ईशान किशन ( Ishan Kishan) 18वें ओवर में चोटिल हुए लेकिन अंत तक नाबाद रहे। उन्होंने 48 गेंदों में 81 रन की पारी खेली। जिसमें 11 चौके और दो छक्के भी लगाए। ईशान किशन अपनी आतिशी पारी के लिए जाने जाते हैं। इसी क्रम में उन्होंने मात्र 34 गेंदों अपना अर्धशतक पूरा किया था। जिसमें उन्होंने 6 चौके और दो छक्के लगाए थे। मुंबई इंडियंस की ओर से ईशान किशन ने सबसे ज्यादा रन की पारी खेली और नोट आउट वापस लौटे।

ALSO READ:IPL 2022 : “ये टीम न कभी जीती है और न कभी जीत सकती है आईपीएल ट्रॉफी”

आर्यन जुयाल ने संभाली विकेट कीपिंग

MUMBAI INDIANS

ईशान किशन की इंजरी के चलते टीम के खिलाड़ी आर्यन जुयाल (Aryan Juyal) में विकेट कीपिंग संभाली। ईशान किशन मुंबई इंडियंस के लिए लगातार तीन अर्धशतक बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए है। आर्यन जुयाल (Aryan Juyal) विकेट कीपिंग के लिए परफेक्ट नही नजर आए, 3.2 ओवर में उन्होंने मुरुगन अश्विन की गेंद पर टिम साइफर्ट का कैच छोड़ दिया। 8वें ओवर के बाद ईशान किशन मैदान पर आए और उनके बाद उन्होंने विकेट के पीछे बेसिल थंपी की गेंद पर कैच लेकर दिल्ली के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शाह को 38 के निजी स्कोर पर कैट आउट किया।

ALSO READ:ICC Women’s World Cup 2022: प्लेयर ऑफ़ द मैच मिग्नन डु प्रीज़ ने बताया भारतीय टीम के सेमीफाइनल में न पहुंचने का कारण

Published on March 27, 2022 8:16 pm