5 विदेशी खिलाड़ी जिनका भारतीय लड़कियों पर आया दिल, लिस्ट में 2 पाकिस्तानी भी हैं शामिल
5 विदेशी खिलाड़ी जिनका भारतीय लड़कियों पर आया दिल, लिस्ट में 2 पाकिस्तानी भी हैं शामिल

क्रिकेट को लेकर दीवानेपन की बात तो सुनी होगी, लेकिन आज हम आपको ऐसे पांच खिलाड़ियों के विषय में बताने जा रहें हैं। जिन्होंने भारतीय महिलाओं से शादी की। इस लिस्ट में दो पाकिस्तानी खिलाड़ी भी शामिल हैं। कहते हैं इश्क का कोई मजहब नहीं होता है। ये बात इन पांच विदेशी खिलाड़ियों ने सिद्ध भी कर दी है, जानिए कौन हैं वो पांच खिलाड़ी…

1- हसन अली

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hassan Ali (@ha55an_ali)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हसन अली ने 2019 में भारतीय मूल की एक लड़की के साथ शादी की। उनका नाम सामिया आरजू हैं। 26 साल की सामिया आरजू हरियाणा के मेवात में रहने वाली हैं। सामिया आरजू अमीरात एयरलाइंस में उस वक्त फ्लाइट इंजीनियर का काम करती थीं, जहां उनकी मुलाकात हसन अली के साथ हुई थी। जिसके बाद दोनो ने शादी की। सामिया आरजू का परिवार दिल्ली में रहता है।

2- माइक ब्रियरली

माइक ब्रियरली और माना

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक माने जाने वाले माइक ब्रियरली ने 70 के दशक के आखिर में भारतीय उद्योगपति गौतम साराभाई की बेटी माना से शादी की थी, उनकी पत्नी गुजराती थीं, जिसके चलते खिलाड़ी ने चार भाषाओं में सीखने की ट्रेनिंग ली थी। शादी के बाद वो लंदन चली गई इस शादी से खिलाड़ी के दो बच्चे हैं।

 3 – शॉन टैट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shaun Tait (@shauntait32)

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज शॉन टैट ने भी एक भारतीय लड़की के साथ लव मैरिज की थी। शॉन टेट को आज के समय के अनुसार भी एक तेज गेंदबाज की श्रेणी में रखा जाता है। भारत में शॉन टैट बेहद लोकप्रिय हैं। माशूम सिंघा से उनकी मुलाकात आईपीएल 2010 के दौरान दोनों हुई थी। दोनों एक-दूसरे से मिले और उन्हें प्यार हो गया और उसके बाद दोनो ने शादी कर ली। उस वक्त शॉन टेट राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे।

ALSO READ: IPL 2023 में इन 5 खिलाड़ियों पर CSK हर हाल में लगाएगी बड़ा दांव, नंबर 1 वाला है धोनी का पसंदीदा ऑलराउंडर

4- मुथैया मुरलीधरन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Muthiah Muralidaran (@murali_800)

श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिन खिलाड़ी मुथैया मुरलीधरन ने दक्षिण भारत की एक लड़की मधिमलार राममूर्ति से शादी की है। ये किस्सा मशहूर है कि मधिमलार राममूर्ति के साथ स्पिन गेंदबाज मुरलीधरन को मात्र 10 मिनट में प्यार हो गया था। दरअसल मुथैया मुरलीधरन शादी के लिए तैयार नहीं थे, क्योंकि वो इससे अपने करियर में किसी तरह की रुकावट नहीं चाहते थे। पर जब वो मधिमलार राममूर्ति से मिले तन 10 मिनट की मुलाकात में ही उन्होंने शादी का निर्णय ले लिया।

5- शोएब मलिक

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sania Mirza (@mirzasaniar)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बेहद मशहूर खिलाड़ी शोएब मलिक ने भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा के साथ शादी की। दोनों की जोड़ी काफी प्रसिद्ध हैं। दोनों की शादी में काफी अड़चने भी आई लेकिन दोनों ही खिलाड़ियों में मिलकर अपने प्यार को शादी तक पहुंचाया। दोनों खिलाड़ियों की रजामंदी में 2010 में हैदराबाद में सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की शादी हुई।

ALSO READ:IPL 2023 में RCB का चैंपियन बनना तय! जबरदस्त फॉर्म में है RCB का यह दिग्गज खिलाड़ी, अकेले दम पर दिलाएगा जीत

Published on July 20, 2022 2:48 pm