ये है IPL इतिहास का सबसे तेज गेंद फेंकने वाले टॉप 3 गेंदबाज, लिस्ट में एक भारतीय खिलाड़ी भी शामिल

IPL 2022 चाहे क्यों ना समाप्त हो गया हो लेकिन इसके अगले सीजन के लिए भी काम चालू हो गया है। अब IPL 2023 के लिए तैयारियां शुरू हो चुके है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2023 से 2027 साइकिल के लिए सभी कैटेगरी की नीलामी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 

BCCI  को मीडिया अधिकार की नीलामी के जरिए 48390 करोड़ की कमाई हुई है। टीवी और डिजिटल राइट्स अलग-अलग कंपनी को मिले हैं। स्टार स्पोर्ट्स ने आईपीएल के टीवी और वायकॉम18 समूह ने डिजिटल राइट्स जीते हैं। इसी बीच अगले सीजन के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। 

RCB का ये खिलाड़ी घातक फॉर्म में

Maxwell RCB - 2

RCB के ऑलराउंडर और विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल इस समय जबरदस्त फॉर्म में है। उन्होंने IPL 2022 में अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने अपने 13 मुकाबलों में बल्ले से 301 रन बनाए थे और इस दौरान मैक्सवेल ने जरूरत पड़ने पर गेंद से भी अच्छा योगदान दिया और 6 विकेट हासिल किए थे। 

ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते आ रहे अहम पारियां

mawell - 4

ग्लेन मैक्सवेल ने RCB के लिए कमाल किया ही है, साथ ही अपने देश ऑस्ट्रेलिया के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं। 2020 से लेकर अबतक ग्लेन मैक्सवेल 7 वनडे मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 147 के ऊपर की स्ट्राइक रेट से 433 रन बनाए हैं। साथ ही इन 7 पारियों में ग्लेन मैक्सवेल के बल्ले से 4 अर्धशतक और एक शतक भी निकला है। 

इस समय ऑस्ट्रेलिया की टीम श्रीलंका के दौरे पर है और वहा भी मैक्सवेल कहर बरपा रहे हैं। पहले वनडे मैच में मैक्सवेल ने ऐसी मार-धाड़ मचाई कि श्रीलंका वाले परेशान हो गए। 6 छक्के और 6 चौके ठोकते हुए मैक्सवेल ने 51 गेंदों पर 80 रन की नाबाद पारी खेली। ये उनके वनडे करियर का 23वां अर्धशतक है। 

अब ऐसी फॉर्म को देखते हुए RCB की टीम और उनके फैंस के लिए यह बहुत अच्छी खबर है। ग्लेन मैक्सवेल ऐसे ही खेलते रहे तो अगले सीजन बाकी टीमों को उनके लिए खास प्लान बनाने होंगे नही तो ये खिलाड़ी अकेले ही मैच पलट के रख सकता है। 

ALSO READ:IPL 2023: इन 3 खिलाड़ियों को अगर इनकी फ्रेंचाइजी कर दे रिलीज तो अगले आईपीएल में मालामाल हो जायेंगे ये भारतीय खिलाड़ी