टी20 विश्व कप 2024 (T20 World Cup 2024) को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। इस टूर्नामेंट की तैयारियों के लिहाज से आईपीएल (IPL 2024) में खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी महत्वपूर्ण है। अब तक टूर्नामेंट में कई अनकैप्ड युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी को अपने खासा प्रभावित किया है।
इनमें युवा खिलाड़ी एन के रेड्डी, मयंक यादव, रियान पराग, अभिषेक शर्मा, आशुतोष शर्मा और शंशाक सिंह जैसे कई धुरंधर खिलाड़ी शामिल हैं, जो टीम इंडिया का टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2024) के लिए हिस्सा बन सकते हैं। आइए जानते हैं तीन ऐसे अनकैप्ड खिलाड़ियों के बारे में जो टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2024) में अपनी जगह बना सकते हैं।
1.मयंक यादव
इस साल अब तक आईपीएल के 17वें सीजन की सबसे बड़ी खोज लखनऊ सुपर जायंटस के मयंक यादव रहे, जिन्होंने अपने पहले ही मैच में 156 की रफ्तार से गेंदबाजी कर सभी को प्रभावित किया।
उन्होंने इसके बाद भी लगातार 150 से ज्यादा की स्पीड से गेंदबाजी की। इस दौरान उनकी लेंथ ने भी सभी को खासा प्रभावित किया, जिसके बाद से ही टीम इंडिया में उन्हें शामिल करने की मांग उठने लगी है।
2. अभिषेक शर्मा
सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इस सीजन अब तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने अब तक खेले 5 मैचों में 177 रन बनाए है। इसमें उनका एक तूफानी अर्धशतक भी शामिल है।
अभिषेक शर्मा ने ट्रेविस हेड के साथ मिलकर टीम को कई तूफानी शुरुआत दिलाई है। यही कारण है कि उन्हें टीम इंडिया शामिल करने की मांग की जा रही है।
3.रियान पराग
राजस्थान राॅयल्स के बल्लेबाज रियान पराग ने इस सभी को अपने प्रदर्शन से हैरान किया है। वें साल 2019 से आईपीएल खेल रहे है लेकिन इस सीजन में उन्होंने अविश्वसनीय प्रदर्शन किया है। उन्होंने अब तक खेले 5 मैचों में 261 रन बनाए।
इनमें उनके 3 अर्धशतक भी शामिल है। वें टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज है। वें स्पिन गेंदबाजी भी कर सकते हैं। यही कारण है कि उन्हें टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2024) के लिए टीम इंडिया में शामिल किया जा सकता है।