Placeholder canvas

दिल्ली कैपिटल्स को 4 करोड़ का चूना लगा गया ये विदेशी खिलाड़ी, अब स्वदेश ठोका तूफानी शतक

by RAHUL MISHRA
Jake Fraser McGurk will replace Lungi Ngidi in Delhi Capitals

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) का आईपीएल 2024 (IPL 2024) में भी अभी तक का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की टीम ने अपने शुरुआती पांच मैचों में से चार मैचों में हार का सामना किया। दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम पिछले सीजन की तरह इस बार भी कुछ खास करने में नाकाम नजर आ रही है। इंग्लैंड टीम (England Cricket Team) के विस्फोटक बल्लेबाज हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को सीजन से पहले ही बड़ा झटका दिया था।

इस वजह से हैरी ब्रूक ने नाम लिया आईपीएल 2024 से वापस

हैरी ब्रूक ने निजी कारणों से आईपीएल 2024 से अपना नाम वापस ले लिया था। उनकी जगह दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लिजाड विलियम्स को उनका रिप्लेसमेंट बनाया। दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2024 से पहले हैरी को नीलामी में 4 करोड़ रुपये में खरीदा था।

दरअसल, इंग्लैंड बैटर हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने क्रिकेट मैदान पर शानदार वापसी करते हुए यॉर्कशायर के लिए दमदार शतक ठोका। उन्होंने फर्स्ट क्लास की 12वीं सेंचुरी जमाई। उनकी इस पारी ने यॉर्कशायर को बारिश से पहले 6 विकेट खोकर 246 रन बनाने में मदद की। इसके बाद मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा और ये मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

Delhi Capitals को लगा 4 करोड़ का चूना

हैरी ब्रूक को दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल मिनी ऑक्शन में चार करोड़ रुपये में खरीदा था। हैरी ब्रूक को टीम मिडिल ऑर्डर में बतौर बल्लेबाज के रूप में खिलाना चाहती थी, लेकिन हैरी ब्रूक ने सीजन की शुरुआत से पहले ही आईपीएल से अपना नाम वापस ले लिया।

लेकिन आईपीएल 2024 नहीं खेलने के बाद उन्होंने अपनी काउंटी टीम के लिए शतक लगाने का काम किया है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने हैरी ब्रूक के रिप्लेसमेंट का ऐलान जिस दिन किया उसी दिन हैरी ब्रूक ने 69 गेंद में 100 रन जड़ दिए। उनकी पारी में 14 चौके और दो छक्के शामिल रहे।

आईपीएल 2024 में बेहद खराब रहा है Delhi Capitals का प्रदर्शन

आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक पांच मैच खेले है, जिसमें उन्हें सिर्फ एक ही मैच में जीत नसीब हुई। दिल्ली कैपिटल्स को ओपनिंग मैच में पंजाब किंग्स के हाथों 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

दूसरे मैच में राजस्थान की टीम को 12 रन से हार मिली। केकेआर के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स को 106 रन और मुंबई इंडियंस को 29 रन से पटखनी मिली।

ALSO READ: आईपीएल 2024 के बीच दिग्गज भारतीय खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान, कहा ये मेरा आखिरी सीजन है

You may also like

-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00