8वीं के बच्चे ने स्वतंत्रता दिवस पर धोनी और निरहुआ को बताया स्वतंत्रता सेनानी, कारण जानकर रो पड़ेंगे आप
8वीं के बच्चे ने स्वतंत्रता दिवस पर धोनी और निरहुआ को बताया स्वतंत्रता सेनानी, कारण जानकर रो पड़ेंगे आप

कहते हैं शिक्षा किसी भी देश के लिए सबसे महत्वपूर्ण हथियार हो सकता है। देश की तरक्की के लिए ये सबसे जरूरी है। हाल में 15 अगस्त के मौके पर एक पत्रकार ने एक वीडियो पोस्ट किया। जोकि देखते ही देखते सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा। कुछ लोगों ने इसे एक गंभीर समस्या बताया तो वहीं कुछ लोगों ने इसे यूं ही हंसी मजाक में लिया।

दरअसल इस वीडियो में एक बच्चे से पांच स्वतंत्रता सेनानी के नाम पूछे गए थे, जिसके बाद इस आठवी कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे का वीडियो वायरल हो गया।

महेंद्र सिंह धोनी और सन्नी देओल को बताया स्वतंत्रता सेनानी

सिनेमा किस हद तक देश के विकास में मददगार हो सकता है। इसका एक उदाहरण इस वीडियो से लिया जा सकता है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जब इस आठवीं में पढ़ने वाले बच्चे से पांच स्वतंत्रता सेनानी का नाम पूछा जाता है, तो सबसे पहले बच्चा अक्षय कुमार का नाम लेता है, जिसके बाद दूसरा नाम महेंद्र सिंह धोनी का लेता है।

जब इस बच्चे से धोनी के स्वतंत्रता सेनानी होने का कारण पूछा जाता है, तब बच्चा कहता है कि उन्होंने झारखंड का नाम बहुत मशहूर किया। इसके बाद भी बात यहां खत्म नहीं होती, तीसरे नाम पर सनी देओल का नाम लेता है। इसके बाद निरहुआ और खेसारीलाल यादव का नाम लेता है।

Also Read : ZIM vs IND: “उन्हें एशिया कप में जगह दो क्यों उनका करियर बर्बाद कर रहे हो” जिम्बाब्वे पर जीत के बाद बीसीसीआई पर भड़के भारतीय फैंस

इसलिए ये सितारे हैं स्वतंत्रता सेनानी

दरअसल स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर सनी देओल का नाम इसलिए लिया जाता है, क्योंकि खिलाड़ी ने मां तुझे सलाम फिल्म में डायलॉग बोला था कि दूध मांगोगे तो खीर देगें कश्मीर मांगोगे तो चीर देगें।

वहीं बाकी के फिल्मी सितारों ने कहीं न कहीं देशभक्ति पर आधारित फिल्म में काम किया है। जिसके बाद आठवी क्लास में पढ़ने वाले इस बच्चे ने इन सभी को स्वतंत्रता सेनानी बता दिया है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसपर लोग कई अलग-अलग तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं।

Also Read : ‘भारत को जीतना है टी20 विश्व कप तो इस खिलाड़ी को करो टीम इंडिया में शामिल”, रवि शास्त्री ने दिया बड़ा बयान

Published on August 19, 2022 7:46 pm