Placeholder canvas

‘ये तो वीरेंद्र सहवाग से भी खतरनाक है’ Yashasvi Jaiswal ने बजाई बैजबाल इंग्लैंड की बैंड तो फैंस ने बांधे तारीफों के पूल

Yashasvi Jaiswal: भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG 1st Test) के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट हैदराबाद में खेला जा रहा है। पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल भारत (Team India) के नाम रहा। मैच में टॉस जीतकर इंग्लैंड टीम (England Cricket Team) के कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए इंग्लिश टीम (England) 246 रन पर ऑलआउट हो गई।

भारत की तरफ से आर अश्विन (R Ashwin) और रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की फिरकी के आगे इंग्लैंड टीम के बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा देर नहीं टिक पाए। इसके जवाब में भारत ने पहले दिन यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने पारी का आगाज किया और यशस्वी ने बल्ले से धमाल मचाते हुए 76 रन बना लिए हैं। पहले दिन के खेल तक भारतीय टीम इंग्लैंड से 127 रन पीछे हैं।

Yashasvi Jaiswal के सामने बेबस नजर आए इंग्लिश गेंदबाज

इसके जवाब में भारत की तरफ से यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा (Rohit Sharma)  ने शानदार शुरुआत की। रोहित शर्मा 24 रन बनाते ही जैक का शिकार बने। बेन स्टोक्स ने कप्तान रोहित का कैच लपका। इस दौरान उन्होंने 3 चौके लगाए।

रोहित शर्मा के विकेट के बाद यशस्वी जायसवाल ने भारतीय पारी को संभाला और 70 रन पर उन्होंने 76 रन बना लिए हैं। उनका साथ शुभमन गिल दे रहे हैं, जो 14 रन बनाकर मैदान पर मौजूद हैं। पहले दिन के खेल के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड से 127 रन पीछे है।

यशस्वी जायसवाल की बल्लेबाजी देख फैंस को भारत के दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग की याद आ गई, वीरेंद्र सहवाग भी टेस्ट हो या वनडे हर फ़ॉर्मेट में विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे।

आइये देखते हैं सोशल मीडिया पर फैंस यशस्वी जायसवाल की पारी के बाद कैसी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं:

ALSO READ: IND vs ENG: पहले भारतीय गेंदबाजों के सामने अंग्रेजो ने टेके घुटने फिर यशस्वी जायसवाल ने दिन में दिखाए फिरंगियों को तारे, मजबूत स्थिति में Team India