RAMAYAN YASH

केजीएफ के सुपर स्टार यश ने रामायण फिल्म में रावण के रोल के ऑफर को ठुकरा दिया है। उन्होंने इस रोल के लिए साफ-साफ मना कर दिया है। केजीएफ के सुपर स्टार यश को नितेश तिवारी ने अपनी फिल्म रामायण के लिए रावण के रोल का ऑफर किया था। लेकिन यश ने इस रोल के लिए मना कर दिया। यश इस रोल को करना चाहते थे लेकिन किसी कारणवश इन्होंने इस रोल के लिए साफ ही मना कर दिया।

यश की टीम ने दिया यह सुझाव

यश की टीम ने उन्हें सुझाव दिया कि

“रावण का रोल भले ही बहुत पावरफुल है, लेकिन यह आपके फैंस पर निगेटिव इंपैक्ट डालेगा, जो आपके लिए अच्छा नहीं है। इसलिए आपको इस रोल को करने से बचना चाहिए।”

यश ने अपनी टीम के सुझाव को माना और उन्होंने इस रोल के लिए मना कर दिया। यश ने कहा कि

“वह रावण का रोल करना चाहते हैं। लेकिन अपने फैंस की इच्छा के विरुद्ध वह कभी नहीं जा सकते हैं। इसलिए वह इस रोल को नहीं करेंगे।”

रामायण में आलिया और रणबीर आएंगे नजर

फिल्म रामायण के लिए आलिया भट्ट को माता सीता और रणबीर कपूर को राम का रोल ऑफर किया गया है। इस फिल्म में दोनों साथ में नजर आएंगे। इससे पहले आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आए थे। इन दोनों की फिल्म को दर्शकों ने बहुत पसंद किया।

इन दोनों की एक्टिंग को लोगों ने  काफी सराहा भी। अब इसके बाद यह दोनों फिल्म रामायण में एक साथ नजर आएंगे। जिसमें आलिया भट्ट सीता का रोल प्ले करेंगी, तो वहीं रणबीर कपूर राम का रोल प्ले करेंगे।

फिल्म के कास्ट को फाइनल कर लिया गया है, लेकिन रावण के रोल के लिए किसी कास्ट को फाइनल नहीं किया गया है। क्योंकि यश ने इसके लिए मना कर दिया, इसके बाद रावण के रोल के लिए कलाकार की तलाश जारी है।

ALSO READ: सनी देओल की होने वाली बहू अपनी खूबसूरती से बड़ी-बड़ी हसीनाओं को देती हैं टक्कर, फ़िल्मी परिवार से रखती हैं सम्बंध

Published on June 13, 2023 5:10 pm