Placeholder canvas

IPL 2022: इन 3 टीमों को कप्तान की है तलाश, नीलामी के बाद ये खिलाड़ी सीधे बनेंगे इन टीमों के कप्तान

by POONAM NISHAD
IPL

इंडियन प्रीमियर लीग(IPL) में खिलाड़ियों के मेगा ऑक्शन के साथ साथ इस बार कप्तानी भी एक समस्या बन कर सामने आई है। आईपीएल में लगभग आधी से ज्यादा टीम को अपने लिए कप्तान की तलाश थी। जिसमें IPL की दोनो नई फ्रेंचाइजी अहमदाबाद ने हार्दिक पांड्या को और लखनऊ सुपर जायंट ने केएल राहुल को कप्तान बनाया है। जिसके बाद अब आईपीएल के इन तीन टीम को मुख्य रूप से कप्तान की तलाश है।

कोलकाता नाइट राइडर्स, KKR

KKR

कोलकाता ने अपनी फ्रेंचाइजी के लिए चार खिलाड़ियों को रिटेन किया है। जिसमे आंद्रे रसेल (12 करोड़), सुनील नरेन (6 करोड़), वेंकटेश अय्यर (8 करोड़) और वरूण चक्रवर्ती (8 करोड़) रिटेन किया है। जिसके बाद अब फ्रेंचाइजी के पास 48 करोड़ की रकम बची है। केकेआर का हिस्सा रहे इंग्लैंड के खिलाड़ी इयोन मोर्गन को रिटेन नही किया है। जिसके बाद अब केकेआर को ऑक्शन में कैप्टन चाहिए। जिसके लिए केकेआर के पास डेविड वार्नर कप्तानी कर सकते हैं। डेविड वार्नर कप्तान के साथ साथ सलामी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, RCB

RCB

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने विराट कोहली ( 15 करोड़), ग्लेन मैक्सवेल ( 11 करोड़) और मोहम्मद सिराज ( 7 करोड़) की रकम के साथ रिटेन किया है। आरसीबी के पास अब IPL ऑक्शन के लिए 57 करोड़ बचे है। आरसीबी फ्रेंचाइजी श्रेयस अय्यर पर अपना दांव लगा सकती है। आरसीबी की टीम में रिटेन किए गए खिलाड़ियों में नंबर 3 पर बैटिंग का खिलाड़ी नही है। श्रेयस अय्यर के रूप में आरसीबी को कप्तान और नंबर 3 या 4 पर एक अनुभवी और शानदार खिलाड़ी मिल सकता है। आकाश चोपड़ा में अपने यूट्यूब चैनल पर कहा है कि आरसीबी ने 20 करोड़ की रकम श्रेयस अय्यर को टीम का हिस्सा बनाने के लिए रखी है।

ALSO READ:U19 World Cup: भारतीय कप्तान यश ढुल की आंधी में उड़ा ऑस्ट्रेलिया, अब इस टीम से वर्ल्ड कप फाइनल में भिड़ेगी भारत

किंग्स 11 पंजाब, PBKS

IPL

किंग्स 11 पंजाब की फ्रेंचाइजी ने IPL में मयंक अग्रवाल को 12 करोड़ और अर्शदीप सिंह को 4 करोड़ के साथ रिटेन किया है। जिसके बाद उनके पर्स में 72 करोड़ की बड़ी रकम है। पंजाब की टीम शिखर धवन को ऑक्शन में लेकर अपनी टीम की जिम्मेदारी दे सकती है। पंजाब की टीम ने केएल राहुल के साथ अनबन के बाद उन्हे रिटेन नही किया था। जिसके बाद अब ऑक्शन में कप्तान के विकल्प की तलाश में है।

ALSO READ:IPL 2022: अंडर 19 के इस खिलाड़ी ने अपने कप्तान से भी ज्यादा रख अपना बेस प्राइस, अश्विन ने कहा इसका बिकना तय

You may also like

-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00