Placeholder canvas

IPL 2022: अंडर 19 के इस खिलाड़ी ने अपने कप्तान से भी ज्यादा रख अपना बेस प्राइस, अश्विन ने कहा इसका बिकना तय

by POONAM NISHAD
भारतीय टीम

भारतीय प्रीमियर लीग IPL में अंडर 19 विश्वकप में भाग लेने वाले ज्यादातर खिलाडियों ने अपना नाम अंकित करवाया है। जिसके बाद इन युवा खिलाडियों पर भी ऑक्शन मे अच्छी बोली लगने की उम्मीद की जा रही है। हमेशा ही भारतीय अंडर 19 ( Indian Under 19 Team) के युवा खिलाड़ी आईपीएल ऑक्शन IPL के लिए हमेशा ही सबसे कम बेस प्राइज के साथ शुरूआत करते हैं। इस बार ऑक्शन के लिए सबसे कम बेस प्राइज 20 लाख है। लेकिन एक खिलाड़ी ने अपने बेस प्राइज 30 लाख रखा है। जानिए कौन है वो खिलाड़ी और क्या खासियत है इस खिलाड़ी की….

IPL में सभी खिलाड़ी 20 लाख लेकिन राजवर्धन हैगरगेकर 30 लाख

राजवर्धन हैगरगेकर

भारतीय टीम के अंडर 19 टीम के खिलाड़ियों ने अपने लिए ऑक्शन में 20 लाख के प्राइज के साथ अपनी शुरूआत की है। इन खिलाड़ियों में भारतीय अंडर 19 टीम के कप्तान यश ढुल, हरनूर सिंह के साथ अन्य खिलाड़ी हैं। लेकिन राजवर्धन हैगरगेकर ( Rajvardhan Hangargekar)  ने अपना बेस प्राइज 20 लाख की बजाए 30 लाख रखा है। राजवर्धन हैगरगैकर दाएं हाथ के गेंदबाज खिलाड़ी हैं।

अंडर 19 टीम के स्टार खिलाड़ियों में हैं राजवर्धन हैगरगेकर

राजवर्धन हैगरगेकर

भारतीय टीम अंडर 19 विश्वकप में भाग ले रही 16 टीम में टाप 4 में प्रवेश कर चुकी है। राजवर्धन हैगररैकर ( Rajvardhan Hangargekar)  ने अंडर 19 विश्ककप में अभी तक चार मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने पांच विकेट अपने नाम कर लिए हैं। भारतीय टीम के दक्षिण अफ्रीका के साथ मैच में 38 रन देकर एक विकेट लिया था। आयरलैंड़ के खिलाफ मैच में मात्र 17 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया था।

इसी के साथ राजवर्धन हैगरगेकर ( Rajvardhan Hangargekar)  नें  युगांडा के साथ मैच में आठ रन देकर दो विकेट अपने नाम कर लिए थे। जिसके बाद टाप चार की रेस के लिए क्वार्टर फाइनल के मुकाबले में 19 रन खर्च करके एक विकेट हासिल किया था साथ ही 39 रन की महत्वपूर्ण पारी भी खेली थी।

ALSO READ:IPL 2022: BCCI ने जारी की इन 10 टॉप खिलाड़ियों की लिस्ट जिसपर लगेगा सबसे पहले बोली, खरीदने के लिए होगा जंग

रविचंद्रन अश्विन ने की भविष्यवाणी

रविचंद्रन अश्विन

भारतीय टीम के स्पिन खिलाड़ी आर अश्विन ने राजवर्धन हैगरगेकर ( Rajvardhan Hangargekar)  को लेकर कहा है कि,

“ये खिलाड़ी निश्चित तौर पर आईपीएल में खरीदा जाएगा। वो दांये हाथ के गेंदबाज हैं औऱ अच्छी इनस्विंग करते हैं। वतर्मान समय में सिर्फ इंशात शर्मा के पास ये गिफ्ट है। इसलिए मेरा मानना है कि इस खिलाड़ी को आईपीएल में टीम जरुर खरीदना चाहेंगी”।

ALSO READ:IPL 2022: पहली बार खिताब पाने के लिए RCB, इन 4 खिलाड़ियों को किसी भी कीमत पर करेगी टीम में शामिल

Published on February 2, 2022 8:09 pm

You may also like

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00