Placeholder canvas

भारतीय टीम के ये 5 खिलाड़ी शादीशुदा महिला पर हुए लट्टू, तलाक के बाद शादी भी रचाई

कहते है दुनिया में प्यार से ताकतवर कुछ नही है और ना ही इससे बड़ा जुनून कोई है। इसका उदाहरण हम प्रतिदिन की जिंदगी में देख सकते है। इसी के साथ भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों के प्यार की मिशाल दी जाती है। जिन्होंने समाज, सीमा और उम्र की परवाह ना करते हुए अपने प्यार की मिशाल देने पर मजबूर कर दिया दिया है। आज हम आपको ऐसे ही पांच खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मिशाल दी जाती है।

शिखर धवन

शिखर धवन

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन मैदान पर अपने ही तरह के खेल लिए जाने जाते है। मैदान के बाहर भी भारतीय टीम के इस खिलाड़ी की मिशाल दी जाती है। शिखर धवन ने खुद से 10 साल बड़ी उम्र वाली परदेशी महिला से प्यार के बाद शादी की। शिखर धवन की एक्स पत्नी आयशा धवन ऑस्ट्रेलिया की मूल नागरिक हैं इसी के साथ को एक बॉक्सिंग खिलाड़ी और पहली शादी के बाद तलाकशुदा भी हैं। इन दोनो कपल का एक बेटा भी है। पिछले साल दोनो एक दूसरे की रजामंदी से अलग हो गए।

मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी

भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 2014 में हसीन जहां से निकाह रचाया था। दोनों की एक प्यारी से बेटी भी हैं। पिछले साल दोनो के बीच रिश्ते को लेकर काफी बवाल मचा, जिसके बाद ये बात सामने आई कि मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां एक शेख सैफूद्दीन नाम के एक दुकानदार से निकाह कर चुकी थी। जिसके बाद 2010 में दोनों अलग भी हो गए थे। हसीन जहां की पहली शादी से दो बच्चे भी हैं।

मुरली विजय

मुरली विजय

भारतीय टेस्ट टीम के खिलाड़ी मुरली विजय ने जब अपने टीम मेट की पत्नी से शादी की, तब क्रिकेट जगत में कई तरह की बाते उठी। दोनों की काफी आलोचनाएं भी हुई। लेकिन दोनो ने एक दूसरे का साथ नही छोड़ा। मुरली विजय ने दिनेश कार्तिक की एक्स पत्नी निकिता वांजरा के साथ शादी की। निकिता तब दिनेश कार्तिक को तलाक दे चुके थे।

अनिल कुंबले

अनिल कुंबले

भारतीय टीम के सबसे सफल गेंदबाजों की गिनती में आने वाले अनिल कुंबले ने 1999 में चेतना रामाथीर्थ के साथ शादी करके उस समय एक मिशाल पेश की थी। चेतना रामाथीर्थ पहली शादी के बाद तलाक ले चुकी थी। पहली शादी से उनकी एक बेटी भी है। जिसे अनिल कुंबले काफी प्यार करते हैं।

ALSO READ:खत्म हुआ भारतीय टीम में ऑलराउंडर की कमी, सौरव गांगुली ने बताया कब कर रहे Hardik Pandya टीम में वापसी

वेंकटेश प्रसाद

वेंकटेश प्रसाद

भारतीय टीम के गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने 1996 में जयंती के साथ व्याह रचाया था। ऐसा बताया जाता है कि इन दोनो के मिलने के पीछे गेंदबाज अनिल कुंबले का हाथ था। बहरहाल वेंकटेश अय्यर ने एक तलाकशुदा महिला के साथ शादी करके एक मिशाल पेश की थी।

ALSO READ:IND Vs WI: भारतीय टीम में नंबर 4 पर मिलेगा इस धाकड़ खिलाड़ी मौका, टीम में आते ही ख़त्म कर देगा श्रेयस अय्यर की जगह