Placeholder canvas

IPL 2024: विजय हजारे ट्रॉफी में धमाल मचाने वाले इन 5 अनजाने खिलाड़ियों पर मेहरबान हो सकती हैं फ्रेंचाइजी, 10 गुना तक लग सकती है बोली

विजय हजारे ट्रॉफी (Vijay Hazare Trophy 2024) टुर्नामेंट अपने आखिरी पड़ाव पर है, 16 दिसंबर को टुर्नामेंट का फाइनल मैच खेला जाना है। इसके बाद 19 दिंसबर को दुबर्ई में आईपीएल 2024 का मिनी ऑक्शन ( IPL Auction 2024) होने वाला है। इस ऑक्शन में विजय हजारे ट्रॉफी में खेले युवा खिलाड़ियों की चांदी हो सकती है। आज हम आपको उन अनजान खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जोकि इन मिनी ऑक्शन में बड़ी रकम वाले खिलाड़ी बन सकते हैं।

अर्सलान खान (चंडीगढ़)

विजय हजारे ट्रॉफी में अर्सलान खान अपनी टीम चंडीगढ़ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाडी हैं। अर्सलान खान ने कुल 508 रन बनाए हैं। चंड़ीगढ़ की टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालिफार्ई नहीं कर सकी है, लेकिन खिलाड़ी पर सभी की नजर बनी हुई है। वो फर्स्ट क्लास क्रिकेट में चंडीगढ़ के लिए लगातार रन बनाते आ रहे हैं।

इसी के साथ ही रणजी ट्रॉफी में शतक बनाने वाले वो केंद्रशासित प्रदेश की ओर से पहले बल्लेबाज भी हैं। अर्सलान खान को उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी की टाइमिंग और ताकत उन्हें उनकी लीग के खिलाड़ियों से अलग बनाती है। ऑक्शन में खिलाड़ी पर सभी की नजर रहेगी।

Also Read: IPL 2024: हैदराबाद ने जिसे समझा बेकार उसने गेंद से मचाई तबाही, 12 गेंदों में 6 रन देकर झटके 5 विकेट, बल्लेबाजों में खौफ

तन्मय अग्रवाल (हैदराबाद)

विजय हजारे ट्रॉफी के शुरू होने से पहले तन्मय अग्रवाल को कप्तानी से हटाया गया था, लेकिन टूर्नामेंट में उन्होंने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सभी को जवाब दे दिया है।

हैदराबाद भले ही नॉकआउट तक नहीं पहुंच सकीं, लेकिन तन्मय अग्रवाल ने 87.80 की औसत से 439 रन बनाए। जिसके बाद अब इस खिलाड़ी पर सभी की नजर होगी।

देबब्रत प्रधान (ओडिशा)

देबब्रत प्रधान ओडिशा के मीडियम पेसर की बेस्ट लिस्ट में गिने जाते हैं। विजय हजारे ट्रॉफी 2023 में वो सबसे ज्यादा विकेट अपने नाम करने वाले गेंदबाजों में दूसरे नंबर पर हैं। साथ ही वो जरुरत पड़ने पर वो लोअर ऑर्डर में बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। आईपीएल में कई फ्रैंचाइजी उनके ईपर बिडिंग लगा सकती है।

कार्तिकेय काक (हैदराबाद)

हैदराबाद टीम के लिए खेलने वाले कार्तिकेय काक ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते सुर्खियां बटोरी, उन्होंने महाराष्ट्र के खिलाफ 5 विकेट भी लिए थे। कार्तिकेय काक को दाएं हाथ के बल्लेबाजों से गेंद दूर स्विंग करने की क्षमता उनको अलग बनाती हैं।

उनकी गेंदबाजी को देखते हुए कहा जा सकता है कि वो मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की स्कॉयड का हिस्सा हो सकते हैं। साथ ही उनके ऊपर लंबी बिडिंग लग सकती है।

Also Read: IPL 2024: लखनऊ सुपर जायंटस ने जिसे नहीं समझा लायक उसी ने विजय हजारे ट्रॉफी में गेंद से मचाया तहलका, बल्लेबाजों में है खौफ!

मणिशंकर मुरसिंह (त्रिपुरा)

मणिशंकर मुरसिंह ने त्रिपुरा की टीम के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। वो डोमेस्टिक क्रिकेट में पिछले कई साल से अच्छी परफार्मेंस कर रहे हैं।

इस विजय हजारे ट्रॉफी सीजन में उन्होंने 7 मैच में 16 विकेट लिए हैं। खिलाड़ी की उम्र भले ही 30 साल हो, लेकिन उनकी क्षमता को देखते हुए वो काफी बड़ी रकम इस आईपीएल सीजन प्राप्त कर सकते हैं।