Placeholder canvas

वनडे मैच में तिहरा शतक जड़ने का दम रखते हैं यह 3 भारतीय धुरंधर खिलाड़ी, एक नाम कर सकता है आपको हैरान

क्रिकेट के वनडे फॉर्मेट में पहले दोहरा शतक लगाना अपने आप में एक बड़ी बात मानी जाती थी। लेकिन सचिन तेंदुलकर ने जब दोहरा शतक लगाया तो एक के बाद एक खिलाड़ी दोहरा शतक लगाते गए। जिसमें सहवाग रोहित शर्मा मार्टिन गुप्टिल और क्रिस गेल का नाम भी शामिल है।

सबसे ज्यादा दोहरा शतक 3 बार रोहित शर्मा के नाम पर दर्ज है। हाल ही में ईशान और गिल ने भी अपने छोटे से करियर में दोहरा शतक लगाया है। लेकिन कभी वनडे में तिहरा शतक लगाया जा सकता है। कौन है वह खिलाड़ी जो फ्यूचर में यह रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

ईशान किशन

भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज इशान किशन ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ ताबड़तोड़ अंदाज में दोहरा शतक लगाया था उन्होंने बांग्लादेश में गेंदबाजों की जमकर पिटाई की थी और अपने दोहरे शतक को कंप्लीट किया था। वही ईशान की आक्रमक बल्लेबाजी को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि शान वनडे फॉर्मेट में आसानी से तिहरा शतक भी लगाने का दम रखते हैं।

Read More : ‘अब मेरे और उनके बीच में क्रिकेट की बाते नहीं होती है..’, हार्दिक पांड्या ने बताया धोनी से मिलने के बाद किस बात हुई चर्चा

शुभ्मन गिल

टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज गेल इस समय अपने शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में खेली गई तीन वनडे मैचों में एक दोहरा शतक लगाया है। जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से भी नवाजा गया था। गिल की प्रतिभा को देखकर इस बात का दावा किया जा सकता है। कि जिस तरीके से वह अपनी प्रचंड फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं उनके लिए वनडे में दोहरा शतक लगाना कोई बड़ी बात नहीं है।

रोहित शर्मा

भारतीय टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। बता दें कि रोहित भारत की तरफ से एक या दो नहीं बल्कि 3 बार दोहरा शतक जड़ चुके हैं।

हालांकि उनके इस खेल को देखकर यह कहना गलत तो नहीं होगा कि रोहित बहुत तेज गति से रन बनाते हैं और वनडे में है वह तिहरा शतक लगाने का दम भी रखते हैं। यकीनन जिस दिन हवा उनके पक्ष में होगी। रोहित शर्मा जल्द ही तिहरा शतक लगाने का कारनामा भी कर लेंगे।

Read More: अमिताभ बच्चन के बाद इस क्रिकेटर के प्यार में पड़ गईं थीं रेखा, होटल के कमरे में रंगे हाथ पकड़े गये थे दोनों