Placeholder canvas

T20 World Cup Point Table: इस नए-नवेले टीम ने भारत और न्यूजीलैंड़ को पछाड़ा….. देखें क्या है प्वाइंट टेबल की स्थिती

भारत नामीबिया की किक्रेट टीम के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद वह प्वाइंट टेबल में भारत और न्यूजीलैंड़ की टीम से आगे निकल गई है। विश्वकप में टीमों की क्या स्थिती है। आइए जानते है….

नामीबिया का बेहतरीन प्रदर्शन।

नामीबिया टी20

वर्ल्ड कप 2021 के सुपर 12 के मुकाबलो में भी नामीबिया की किक्रेट टीम का उम्दा प्रदर्शन जारी है। नामीबिया का पहला मुकाबला स्कॉटलैंड़ की टीम के साथ हुआ। जहॉ तेज गेंदबाज रुबेन ट्रपलमैन और जेन फ्राइलिंग ने अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर अपनी टीम को जीत दिलाई। नामीबिया ने चार विकेट से स्कॉटलैंड़ को हराया है। स्कॉटलैंड़ को हराने के बाद नामीबिया की टीम को दो प्वाइंट मिल गए। जिसके बाद ग्रुप 2 के प्वाइंट टेबल में टीमों की जगह में उपर नीचे हो गई।

ग्रुप 1 की टीमों की स्थिती।

point table ग्रुप 1

विश्वकप में ग्रुप 1 को पुल ऑफ डेथ के नाम से बुलाया जाता है। बांग्लादेश की टीम को 8 विकेट से हराने के बाद इंग्लैड़ की टीम शिखर पर है। ग्रुप 1 में इंग्लैड़, श्रीलंका, आस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और वेस्टइंडीज की टीमें है। श्रीलंका औऱ ऑस्ट्रेलिया की टीम को छोड़कर बाकी की टीमें अपने दो दो मुकाबले खेल चुकी है। इंग्लैड़ की टीम दोनो मैच जीतकर शिखर पर है। वेस्टइडीज की अपने दोनो मैच गंवाने के बाद सबसे नीचे है।

ALSO READ:T20 World Cup: अफगानिस्तान ने Points Table में लगाई छलांग, पाकिस्तान को पछाड़ा, देखिये किस स्थान पर है टीम इंडिया

ग्रुप 2 की टीमों की स्थिती।

point table

भारत की टीम ग्रुप 2 का हिस्सा है। ग्रुप 2 में पाकिस्तान, अफगानिस्तान, नामीबिया, न्यूजीलैंड़, भारत और स्कॉटलैड़ की टीमें है। अपने दोनो मुकाबले जीतने के बाद पाकिस्तान की टीम सबसे ऊपर शिखर पर है। पाकिस्तान ने ग्रुप की दो सबसे मजबूत टीम कही जा रही भारत औऱ न्यूजीलैंड़ को हराया है। जिसके बाद वह ग्रुप में सबसे ऊपर है। इस ग्रुप में केवल पाकिस्तान और स्कॉटलैंड़ ने 2-2 मुकाबले खेले है। स्कॉटलैड़ की टीम जीरो अंको के साथ सबसे नीचे है। भारत ने अपना एक मैच पाकिस्तान के साथ खेला है। जिसमें उसकी हार हुई है। जीरो अंक के साथ भारत 6 में से 5वे स्थान पर है।

ALSO READ: इन 2 भारतीय खिलाड़ियों की वजह से टूट सकता है भारत के टी20 विश्व कप जीतने का सपना