Placeholder canvas

“तुम्हारे रिफरेंस के लिए अनपढ़….” मोहम्मद आमिर के बाद हरभजन सिंह ने पाकिस्तानी पत्रकार को दिखाई उसकी जगह, दिया मुंहतोड़ जवाब

भारत बनाम पाकिस्तान: भारत रविवार को दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ खेले अपने पहले मुकाबले में 10 विकेट से परास्त हुआ। जिससे भारतीय प्रशासको में बहुत निराशा हुई। साथ ही बाद विवाद का सिलसिला भी शुरू हो गया। लेकिन ऐसा क्या हुआ कि बीती रात हरभजन सिंह ने एक महिला पत्रकार को अनपढ़ जर्नलिस्ट कहा और पाकिस्तानी क्रिकेटर को नो बॉल की याद दिलाई। आइए जानते हैं।

पाकिस्तानी पत्रकार इकरा नासिर को कहा अनपढ़

IMG 20211028 001212

मोहम्मद आमिर से विवाद के चलते आमिर ने हरभजन को टैग करते हुए एक वीडियो शेयर किया, जिसमे शाहिद अफरीदी, हरभजन सिंह के ओवर में 4 छक्के लगाते नजर आ रहे हैं। इसी वीडियो को पाकिस्तानी पत्रकार इकरा नासिर ने भी हरभजन के मजाक के तौर पर पेश कर दिया और साथ में लिखा ये लो हरभजन आपके याद के लिए, 4 सिक्स टेस्ट मैच में। जिसके बाद हरभजन सिंह ने उस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की और पत्रकार के लिए एक वीडियो पोस्ट कर डाला। जिसमे वो पाकिस्तान के मैच का प्रदर्शन दिखाना चाह रहे थे। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा ये लो तुम्हारे रिफ्रेंस के लिए अनपढ़ पत्रकार।

ALSO READ: IPL 2022 : जानिए कौन है CVC कैपिटल्स का मालिक जिसने 5625 करोड़ रुपए में खरीदी है अहमदाबाद की आईपीएल टीम

मोहम्मद आमिर को दिलाई नो बॉल की याद

IMG 20211028 001254

मोहम्मद आमिर पाकिस्तान के गेंदबाज हैं, लेकिन बीती रात आमिर और हरभजन के बीच सोशल मीडिया साइट पर काफी बाद विवाद हो गया। आमिर ने अपने हैंडल पर टेस्ट मैच के एक ओवर में अफरीदी द्वारा 4 सिक्स खाने पर हरभजन का मजाक उठाया। तो हरभजन ने जवाब में नो बॉल का जिक्र करके उनको आड़े हाथ लिया। जब अमीर ने वीडियो शेयर किया, उसके बाद हरभजन को टैग करके लिखा

“मैं बिजी था हरभजन की बालिंग देख रहा था। जब लाला ने एक ओवर में उन्हें 4 छक्के मारे थे। क्रिकेट में ऐसा हो सकता है लेकिन टेस्ट मैच में ऐसा थोड़ी होता है”।

इसके बाद हरभजन सिंह ने रीट्वीट करते हुए टेस्ट मैच ही में ही उनके नो बॉल करने की बात को लेकर उनका मजाक उड़ाया। हरभजन ने लिखा

“लॉर्ड्स में नो बॉल कैसे हो गया था। कितना लिया, किसने दिया। टेस्ट क्रिकेट है नो बॉल कैसे हो सकता है। आप और आपके साथियों पर शर्म आती है इस खूबसूरत खेल को नीचा दिखाने के लिए”

क्यों हुआ विवाद?

india vs pakistan

दरअसल हाल ही में टी20 विश्वकप में भारत बनाम पाकिस्तान का मैच खेला गया, जिसमे पाकिस्तान ने पहली बार टी20 विश्वकप भारत को हराया था। जिसके बाद पाकिस्तानी समर्थक खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। इस बाद विवाद को उसी का एक साइड इफेक्ट समझ जा सकता है।

ALSO READ: IPL 2022: क्या आईपीएल 2022 में केएल राहुल को रिटेन करेगी पंजाब किंग्स? टीम के मालिक नेस वाडिया ने दिया ये जवाब