Group – 1 और Group – 2 : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी के लिए हो रहे मुकाबलों में अफगानिस्तान भारत और पाकिस्तान को पीछे छोड़ते हुए आगे निकल गया है। ग्रुप 1 में सभी टीमों के बीच कुल 5 मुकाबले हो चुका है। जबकि ग्रुप 2 में मात्र दो ही मैच खेले गए। आगे पढ़िए कौन टीम कर रही है अपने ग्रुप टॉप…
अफगानिस्तान भारत से आगे
अफगानिस्तान भारत के साथ ही ग्रुप 2 का हिस्सा है। सुपर 12 मैच में ग्रुप 2 में सिर्फ दो मैच ही खेले गया है। जिसमे एक भारत बनाम पाकिस्तान और दूसरा अफगानिस्तान बनाम स्कॉटलैंड का मैच था। भारत पाकिस्तान से अपना मैच पूरे 10 विकेट से हारा था। जिसके चलते वह प्वाइंट टेबल में पिछड़ गया। साथ ही 25 अक्टूबर को अफगानिस्तान की टीम ने स्कॉटलैंड को हराया जिसके चलते वह प्वाइंट टेबल में ऊपर है। बता दे, आज न्यूजीलैंड जोकि ग्रुप 2 का ही हिस्सा है। आज अपने पहला मैच खेलेगी। भारत के साथ अगला मैच न्यूजीलैंड का ही होना है।
ग्रुप 1 का लेखाजोखा
ग्रुप 1 में कुल पांच मुकाबले हुए है। इंग्लैंड की टीम 2 पॉइंट्स और +3.970 के साथ प्वाइंट टेबल में सबसे ऊपर है और वेस्ट इंडीज की टीम अपना पहला मुकाबला हारकर प्वाइंट टेबल में सबसे नीचे है। ग्रुप 1 में कुल 6 टीमें है। इंग्लैंड, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका,बांग्लादेश और वेस्टइंडीज ग्रुप 1 का हिस्सा हैं। इंग्लैंड, श्री लंका और ऑस्ट्रेलिया की टीमें 2-2 अंको के साथ प्वाइंट टेबल में ऊपर है। साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और वेस्टइंडीज की टीमें अपना पहला मैच हारी है। जिसके चलते ये टीमें 0 प्वाइंट के साथ प्वाइंट टेबल में नीचे हैं।
ALSO READ: IPL 2022: आईपीएल को इन 2 शहरों से मिलीं 2 नई टीम, जानिए कौन है किस टीम का मालिक
गुप 2 पर नज़र
ग्रुप 2 में भारत के साथ 5 टीमें अफगानिस्तान, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, नामीबिया और स्कॉटलैंड लैंड है। इन सभी टीमों में भारत और न्यूजीलैंड को टीमें सबसे मजबूत मानी जा रही है। लेकिन जिस तरह से पाकिस्तान ने भारत को हराया था पाक टीम ने मजबूत टीम होने का दावा पेश किया है। वहीं न्यूजीलैंड आज अपना पहला मैच खेलेगी। ये मैच शारजाह के मैदान पर अपना मैच 10 विकेट से जीतकर आई टीम पाकिस्तान के साथ होगा। ग्रुप 2 में अभी अफगानिस्तान सबसे ऊपर और स्कॉटलैंड सबसे नीचे है। भारत की स्तिथि भी प्वाइंट टेबल में 5वे स्थान पर है। स्कॉटलैंड की टीम ही भारत एक स्थान में कम है। लेकिन इस ग्रुप के कई मुकाबले अभी होने शेष हैं।
Published on October 26, 2021 4:43 pm