ग्रीम स्वान की भविष्यवाणी विराट कोहली नहीं बल्कि ये भारतीय खिलाड़ी टी20 विश्व कप में लगाएगा शतक
ग्रीम स्वान की भविष्यवाणी विराट कोहली नहीं बल्कि ये भारतीय खिलाड़ी टी20 विश्व कप में लगाएगा शतक

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के मौजूदा कप्तान और हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का बल्ला पिछले कुछ महीनो से नासाज़ पड़ा है। हालांकि रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी से भारतीय टीम को पिछले एक साल में कई रिकॉर्ड तोड़ मैच जीतए हैं। मौजूदा साउथ अफ्रीका के साथ टी20 सीरीज में भी रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने इतिहास में पहली बार अपने घर में साउथ अफ्रीका को टी20 सीरीज में 2-1 से हराया है।

इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी ग्रीम स्वान (Graeme Swann) ने रोहित की तारीफ की है। उनका कहना है कि रोहित टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में शतक जरूर लगाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कप्तानी को लेकर भी प्रतिक्रिया दी।

ग्रीम स्वान ने रोहित शर्मा पर दिया बड़ा बयान

इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी ग्रीम स्वान (Graeme Swann) ने भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की तारीफ की है। इंडिया टुडे की एक खबर के मुताबिक उन्होंने कहा कि,

”बात सिर्फ फॉर्म की है। जब आप क्रिकेट खेलते हैं तो यह कप्तानी के दबाव और कई चीजों की वजह से प्रभावित हो सकती है। लोग इसी तरह की बात आरसीबी में विराट को लेकर भी कहते हैं। बतौर बल्लेबाज जब आप मैदान पर बल्लेबाजी करने जाते हैं तो कप्तानी के बारे में नहीं सोचते हैं। आप क्लियर माइंडसेट के साथ गेंद पर फोकस रखते हैं।”

ALSO READ: इंग्लैंड नहीं ये टीम जीतेगी टी20 विश्व कप का खिताब, मोईन अली ने की भविष्यवाणी, अपना देश छोड़ इस देश का लिया नाम

ग्रीम स्वान ने रोहित शर्मा पर की भविष्यवाणी

इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी ग्रीम स्वान ने भारतीय कप्तान (Rohit Sharma) के शतक लगाने को लेकर कहा कि,

“रोहित निश्चित रूप से टी20 विश्वकप में शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं और मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है। मैं रोहित शर्मा को लेकर किसी तरह की बात नहीं सोच रहा हूं। वे कप्तानी के लिए सही व्यक्ति हैं। वे अभी अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं हैं। हालांकि इसके बावजूद टीम इंडिया बड़े स्कोर बना रही है।”

गौरतलब है कि रोहित ने बीते एशिया कप 2022 में मिला जुला प्रदर्शन दिखाया था। जिस वजह से रोहित शर्मा जाने जाते हैं वैसा हिटमैन वाला रूप अभी तक रोहित शर्मा से देखने को नहीं मिली है। ऐसे में पूरे देश की यही उम्मीद होगी कि बीते एशिया कप 2022 का हार का बदला रोहित शर्मा एन्ड कंपनी ले।

ALSO READ: 3 खिलाड़ी जिन्हें टी20 विश्व कप 2022 में हद से ज्यादा मिस करेंगे कप्तान रोहित शर्मा