Kuldeep Yadav compressed

टीम इंडिया के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव इस वक्त अपनी घातक गेंदबाजी से विरोधियों के लिए काल बने हुए हैं। उन्होंने साल 2023 की शुरुआत से अब तक सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं। कुलदीप यादव ने मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर और युजवेंद्र चहल को पीछे छोड़ते हुए अब तक कुल 22 विकेट अपने नाम किए हैं।

उनकी इस शानदार वापसी को देखकर हर कोई हैरान है। एक समय था जब कुलदीप यादव का करियर खत्म होने की कगार पर पहुंच गया था। वह टीम इंडिया में वापसी के लिए लगातार कोशिश कर रहे थे लेकिन टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री से लेकर उनके कोचिंग स्टाफ तक किसी ने भी उनकी मदद के लिए हाथ नहीं बढ़ाया था।

कुलदीप के डूबते करियर को मिला था सुनील जोशी का सहारा

चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव के डूबते करियर को टीम इंडिया के पूर्व सेलेक्टर सुनील जोशी ने बचाया था। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद किया है। इंडियन एक्स्प्रेस को दिए एक इंटरव्यू में सुनील जोशी ने इस बात का खुलासा किया कि चाइनामैन गेंदबाज की उन्होंने मुश्किल वक्त में सहायता की थी। उन्हें गलतियों को सुधारने के लिए प्रेरित किया था।

जोशी ने कहा कि,

“जब उसे टीम से बाहर किया गया तो उस समय उनके बचाव के लिए कोई नहीं आया था. कोचिंग स्टाफ का भी कोई मदद के लिए नहीं आया। तब मैंने कुलदीप की मदद की थी। मैंने उसकी डिलीवर स्ट्राइड को छोटा करवाया, फ्रंट आर्म को ठीक करवाया। उसे गेंद को ज्यादा टर्न कराने के लिए कहा था।“

गेंदबाज की वापसी पर पूर्व हेड कोच भी रह गए थे हैरान!

इस दौरान पूर्व सेलेक्टर ने रवि शास्त्री का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि कुलदीप की शानदार वापसी पर उस वक्त के हेड कोच रवि शास्त्री ने भी उनसे सवाल किया था।

सुनील जोशी ने आगे कहा कि,

“अब अचानक हर कोई कुलदीप के बारे में बात करने लगा। शास्त्री ने भी मुझसे पूछा था कि मैंने कुलदीप के साथ क्या किया। तब मैंने उन्हें जबाव दिया था कि मैंने वही किया जो एक गेंदबाजी कोच को करना चाहिए।“

ALSO READ:ODI WORLD CUP 2023 से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका, इंग्लैंड के सबसे धाकड़ खिलाड़ी ने अचानक किया संन्यास का ऐलान

Published on August 4, 2023 11:53 pm