Placeholder canvas

IPL 2023 से फिर क्रिकेट में वापसी करेंगे सौरव गांगुली, रिकी पोंटिंग के होते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने सौंपी ये जिम्मेदारी

भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने पिछले दिनों भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानि बीसीसीआई के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। अब गांगुली अध्यक्ष के बाद एक नए रोल में नजर आने वाले है और उनका यह रोल है डायरेक्टर का रोल। जो वे आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के लिए निभाएंगे। इस बात की जानकारी आईपीएल के अधिकारी ने पीटीआई को दी।

आईपीएल अधिकारी ने दी जानकारी

आईपीएल के अधिकारी ने पीटीआई से बात करते हुए बताया कि सौरव गांगुली इस साल से दिल्ली कैपिटल्स के साथ वापसी करेंगे। चर्चा और तौर-तरीके खत्म हो गए हैं। उन्होंने फ्रेंचाइजी के साथ काम किया है, मालिकों के साथ एक अच्छा आराम स्तर साझा किया है और अगर उन्होंने आईपीएल में काम किया होता, तो यह हमेशा डीसी के साथ होता।

सौरव गांगुली दिल्ली कैपिटल्स के अलावा इंटरनेशनल लीग टी20 टीम दुबई कैपिटल्स और साऊथ अफ्रीका लीग टी20 टीम प्रिटोरिया कैपिटल्स का कार्यभार भी संभालेंगे।

ALSO READ: अपने ही पिता के बनाए गए स्टेडियम में बेटे ने लगाया शतक, Ranji Trophy में गेंदबाजों की तोड़ रहा कमर, अब टेस्ट क्रिकेट में भी खतरे में केएल राहुल की जगह

 साल 2019 में बने थे बीसीसीआई अध्यक्ष

आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब सौरव गांगुली दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ेंगे। वें साल 2018 में भी दिल्ली कैपिटल्स के लिए डायरेक्टर का रोल निभा चुके हैं। उनके कार्यभार के दौरान दिल्ली की टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया।

सौरव गांगुली इसके बाद साल 2019 में बीसीसीआई के अध्यक्ष बन गए थे। इसके बाद साल 2022 तक वें इस पद पर रहे। उन्होंने साल 2022 में अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया। उनके बाद अब कर्नाटक के पूर्व क्रिकेटर रोजर बिन्नी ने अध्यक्ष बन गए हैं।

ALSO READ: रणजी ट्रॉफी में Arjun Tendulkar की निकली हवा, संजू सैमसन की टीम ने एक विकेट के लिए पुरे दिन तरसाया