IPL 2023 ALL TEAMS

आईपीएल 2023 (IPL 2023) के लिए खिलाड़ी के साथ-साथ फैंस भी काफी उत्साहित हैं. इसके पीछे वजह यह है कि यह न केवल भारत में बल्कि पूरे विश्व में सबसे लोकप्रिय लीग बन चुकी है जिसमें खेलने के लिए खिलाड़ी दुनिया के कोने- कोने से आते हैं. इससे भी ज्यादा शानदार बात यह है कि इन खिलाड़ियों को चियर करने के लिए और इनका हौसला बढ़ाने के लिए उनके फैंस भी सात समंदर पार आने में कोई कसर नहीं छोड़ते.

यही वजह है कि अब आईपीएल 2023 (IPL 2023) का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और फैंस बेसब्री से इस सीजन का इंतजार कर रहे हैं. इस बार आईपीएल कई सारे बदलाव के साथ शुरू होने जा रहा है. यही वजह है कि हर कोई इसके लिए उत्सुक है.

इस दिन से शुरू होगा आईपीएल

आईपीएल 2023 (IPL 2023) की शुरुआत 20 मार्च से होगी. आईपीएल शेड्यूल के मुताबिक 1 जून को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. पिछले बार की तरह इस बार भी 10 फ्रेंचाइजी इसमें हिस्सा लेगी. इस टूर्नामेंट का पहला मैच आईपीएल 2022 की फाइनलिस्ट टीम गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा.

इस बार आईपीएल 2023 (IPL 2023) में नए खिलाड़ियों के साथ-साथ नए नियम भी नजर आने वाले हैं.

1. पहली बार अलग-अलग प्लेटफार्म पर आईपीएल के मैच नजर आएंगे.

2. आईपीएल 2023 (IPL 2023) से इंपैक्ट प्लेयर का नियम लागू किया जाएगा.

3. यह साल महेंद्र सिंह धोनी का आखरी आईपीएल साबित हो सकता है.

4. एक मैच घर में और एक मैच बाहर फॉर्मेट का वापस आना.

5. सिकंदर रजा पाकिस्तानी मूल खिलाड़ी का आईपीएल 2023 में डेब्यू होगा.

ALSO READ:IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में हुआ बदलाव, 6 महीने बाद इस दिग्गज खिलाड़ी की हुई वापसी, देखें UPDATED टीम

6. अमित मिश्रा और पीयूष चावला जैसे दिग्गज खिलाड़ी काफी समय के बाद आईपीएल 2023 (IPL 2023) के साथ वापसी करेंगे.

7. कैमरून ग्रीन, सैम करन और बेन स्टोक्स जैसे चोटिल खिलाड़ियों का हर किसी को होगा इंतजार.

अभी तक इन टीमों ने जीता आईपीएल का खिताब

2008 राजस्थान, 2009 चेन्नई, 2011 चेन्नई, 2012 कोलकाता, 2013 मुंबई, 2014 कोलकाता, 2015 मुंबई, 2016 हैदराबाद, 2017 मुंबई, 2018 चेन्नई, 2019 मुंबई, 2020 मुंबई, 2021 चेन्नई, 2022 गुजरात

ALSO READ: IND vs SL: “123 की स्ट्राइक रेट से रन बना रहा है क्यों उसका करियर बर्बाद कर रहे हो” इस खिलाड़ी को नहीं मिली प्लेइंग इलेवन में जगह तो हार्दिक पंड्या पर भड़के फैंस

Published on January 4, 2023 10:56 am