SHARDUL THAKUR

इंग्लैंड के वर्ल्ड कप जीतने के बाद अब सभी की नजरें IPL 2023 के मिनी ऑक्शन पर आकर टिक चुकी हैं। इस ऑक्शन से पहले दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच एक बड़ी डील डन हो गयी है। दरअसल दिल्ली कैपिटल्स से कोलकाता की टीम में ऐसे घातक खिलाड़ी की एंट्री हुई है। जो अपनी कातिलाना गेंदबाजी और फौलादी बल्लेबाजी के लिए फेमस है। आइए जानते हैं आखिर कौन है ये खिलाड़ी-

शार्दुल ठाकुर देकर अमन को किया शामिल

टीम के बेहतरीन गेंदबाजी ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर अब आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रतिनिधित्व करते हुए दिखाई देंगे। बता दें शार्दुल की पूर्व टीम दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें घातक खिलाड़ी अमन खान के लिए ट्रेड किया है। लेकिन इन सबके बीच चौंकाने वाली बात ये है कि दोनों ही खिलाड़ियों की बेस प्राइज में काफी ज्यादा अंतर है।

IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में दिल्ली ने शार्दुल को 10.75 करोड़ में टीम में शामिल किया तो वहीं कोलकाता ने अमन खान को उनकी बेस 20 लाख में ख़रीदा था।

आईपीएल आयोजकों का बड़ा बयान

आईपीएल आयोजकों ने बयान देते हुए कहा है कि –

” आगामी टाटा आईपीएल 2023 के लिए शार्दुल ठाकुर को दिल्ली कैपिटल्स से कोलकाता नाइट राइडर्स में ट्रेड किया है. उभरते हुए ऑलराउंडर अमन खान को कोलकाता नाइट राइडर्स से दिल्ली कैपिटल्स में ट्रेड किया है. अमन खान को केकेआर ने 20 लाख रुपये में खरीदा था “

Read More : IPL 2023: कोलकाता नाइट राउडर्स को लगा बड़ा झटका, इस दिग्गज खिलाड़ी ने आईपीएल खेलने से किया इंकार

आईपीएल 2022 में शार्दुल ठाकुर का प्रदर्शन

बता दें अमन खान ने पिछले सीजन ही IPL डेब्यू किया है। वहीं शार्दुल ठाकुर ने पिछले सीजन में 14 मैचों खेलते हुए 15 विकेट लिए हैं। शार्दुल ठाकुर का शानदार प्रदर्शन 36 रन पर 4 विकेट का है। वहीं बल्लेबाजी करते हुए इस खिलाड़ी ने 120 रन बनाए हैं।

Read More : IPL 2023: लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए बजी खतरे की घंटी, अब क्या करेगी केएल राहुल की टीम

Published on November 15, 2022 1:29 pm