Placeholder canvas

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने की शाहिद अफरीदी के बेटी से शादी, तस्वीरें आईं सामने

by AMIT RAJPUT
shaheen shah afridi

इस समय क्रिकेट जगत में शादियों का सीजन चल रहा है। बीते दिनों भारत के के एल राहुल और आथिया शेट्टी ने शादी की थी। उसके कुछ दिनों बाद अक्षर पटेल ने भी अपनी दोस्त मेधा पटेल से शादी की थी। अब भारतीय क्रिकेटरों के बाद पाकिस्तान क्रिकेटर भी शादी कर रहे हैं। जहां हाल ही में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शादी के बंधन में बंधे हैं।

शाहीन अफरीदी की हुई शादी

शुक्रवार को पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने शाहिद आफरीदी की बेटी अंशा से शादी की। शाहीन की शादी की सारी रस्में कराची में हुई। यहीं पर वर-वधु ने निकाह पढ़ा और यही पर शारी का पूरा समरोह आयोजित हुआ। शाहीन की निकाह पढ़ते हुए फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए गए हैं।

शाहीन शाह की शादी में कई वर्तमान और पूर्व क्रिकेटर शामिल हुए। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिनमें शाहीन के साथ पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम, सरफराज अहमद, पूर्व क्रिकेटर शहीद अफरीदी और अन्य खिलाड़ी भी नजर आ रहे हैं। वही उनकी शादी को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट ने ट्वीटर पर बधाईयाँ भी दी।

ALSO READ:भारत में खेले जाने वाले हर तीसरे सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज बनता है ये भारतीय खिलाड़ी

शहीद अफरीदी ने दी थी जानकारी

आपको बता दें कि शाहीन और अंशा का अफेयर काफी लंबे समय से चल रहा था। दोनों की शादी दो साल पहले होने वाली थी। लेकिन कोरोना महामारी के चलते दोनों को अपनी शारी टालनी पड़ी। जो कि अब हो पायी है। उनकी शादी की जानकारी शहीद अफरीदी ने दी थी।

जहां उन्होंने बताया था कि शाहीन और मंशा की कराची में होगी। यह शादी इस्लामी परंपरा के मुताबिक होगी और हुआ भी ऐसा ही। दोनों की शादी बड़ी ही धूमधाम से हुई।

वहीं अगर हम आपको बता दें कि शाहीन शाह अफरीदी इस समय घुटने की चोट के कारण टीम से बाहर चव रहे हैं। उन्हें यह चोट टी20 विश्व कप के फाइनल के दौरान लगी थी।

टी20 विश्व कप के पहले भी वह चोटिल थे। लेकिन टी20 विश्व कप में उन्होंने वापसी कर ली थी। लेकिन अब एक बार फिर उन्हें चोट से रिकवर करना होगा।

ALSO READ: चेतेश्वर पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले लगाई दहाड़, कंगारू टीम के उड़े होश

You may also like

-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00