Placeholder canvas

IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ मौका न मिलने के बाद चयनकर्ताओं पर फूटा पृथ्वी शॉ का गुस्सा, कहा “उन पर भरोसा मत करना क्योंकि….”

भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका टीम के बीच तीन टी20 मैच की सीरीज के बाद वन डे सीरीज भी खेली जाएगी, जिसके लिए बीसीसीआई ने शिखर धवन की कप्तानी और श्रेयस अय्यर की उपकप्तानी में स्क्वाड का ऐलान किया है। लेकिन इस स्क्वाड में एक नाम नदारद नजर आ रहा है, जिसके स्क्वाड में होने की बात लगलभग पक्की मानी जा रही थी।

ये खिलाड़ी कोई और नहीं 22 साल के युवा विस्फोटक बल्लेबाज़ पृथ्वी शॉ हैं। पृथ्वी शॉ का घरेलू सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी टीम इंडिया में जगह न मिलने के बाद खिलाड़ी ने एक स्टेटस लगाया है।

पृथ्वी शॉ बोले उनके शब्दों पर ध्यान मत दो

भारतीय खिलाड़ी पृथ्वी शॉ ने हाल में घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया। लेकिन पिछले एक साल से टीम इंडिया से बाहर खिलाड़ी पृथ्वी शॉ को टीम इंडिया में जगह नहीं दी गई हैं।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वन डे मैच की अनाउंसमेंट के बाद पृथ्वी शॉ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की। जिसमे लिखा था कि

“उनके शब्दों पर भरोसा मत करना। उनके एक्शन पर करना। क्योंकि उनके एक्शन यह साबित करेंगे कि क्यों शब्द मीनिंगलेस हैं”।

2021 में खेला था आखिरी मैच

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच वन डे सीरीज में कई युवा खिलाड़ियों की टीम में वापसी कराई गई है। लेकिन याद दिला दे, पृथ्वी शॉ ने टीम इंडिया के लिए अंतिम मैच साल 2021 में खेला था। जिसके बाद से पृथ्वी शॉ भारतीय क्रिकेट टीम के किसी भी फॉर्मेट में वापसी करने में नाकाम रहे हैं।

जबकि पृथ्वी खराब अच्छी गुजर रहे हैं और काफी रन बना रहे है। लेकिन चयनकर्ताओं ने खिलाड़ी को इग्नोर किया है। यहां तक की खिलाड़ी को इंडिया इंडिया की बी टीम में भी मौका नहीं दिया जा रहा है।

22 साल के युवा खिलाड़ी ने हर मंच कर रन बनाए है। आईपीएल 2022 के इस सीज़न में उन्होंने 10 मुकाबलो में स्ट्राइक रेट 152.97 से 283 रन बनाए थे। जिसके बाद न्यूजीलैंड ए के खिलाफ वनडे मैच में उन्होंने 77 रन बनाए। साथ ही दिलीप ट्रॉफी में भी खिलाड़ी ने कई अच्छी पारी खेली थी। जिसके बाद अब टीम इंडिया में पृथ्वी शॉ को कम मौका मिलेगा? ये देखना दिलचस्प होगा।

Also Read : IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 से बाहर हुए विराट कोहली, इस खिलाड़ी की खुली किस्मत

भारतीय क्रिकेट टीम प्लेइंग इलेवन :

शिखर धवन(कप्तान), श्रेयस अय्यर(उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, रजत पाटिदार, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन(विकेटकीपर), संजू सैमसन(विकेटकीपर), शहबाज़ अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, आवेश खान, मो. सिराज और दीपक चाहर।

Also Read : IND vs SA ODI Series: साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में चयन के हकदार थे ये 5 खिलाड़ी, चयनकर्ताओं ने की नाइंसाफी