rishabh pant 2

टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत  गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स के ट्रेनिंग कैंप में पहुंचे। चोट से उभरना के बाद पहली बार उन्हें मैदान पर देखा गया। इस दौरान उन्हें युवा खिलाड़ियों के साथ बातचीत करते देखा गया। इस दौरान उन्होंने कुछ प्रैक्टिस भी की। माना जा रहा है कि वह टीम इंडिया में जल्द वापसी कर सकते हैं।

कार एक्सीडेंट में घायल हुए थे ऋषभ पंत

बता दें कि टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पिछले साल एक कार एक्सीडेंट में गंभीर रुप से घायल हो गए थे। साल 2022 के अंत में घर को लौटते वक्त दिल्ली-गुड़गांव हाईवे पर उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें उन्हें कई चोटें आई थीं। तब से खिलाड़ी मैदान से पूरी तरह दूर हैं और बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

इस बीच उन्हें दिल्ली कैपिटल्स के ट्रेनिंग कैंप में देखा गया। इस दौरान स्टार क्रिकेटर ने कुछ खिलाड़ियों से चर्चा की। इस खबर के सामने आने के बाद उनके मैदान पर वापसी करने की संभावना तेज हो गई है।

माना जा रहा है कि वह टीम इंडिया के लिए जल्द खेलते नज़र आ सकते हैं। दरअसल, पंत को दिल्ली कैपिटल्स के ट्रेनिंग कैंप में नेट्स पर प्रैक्टिस करते भी देखा गया।

आईपीएल 2024 में कर सकते हैं वापसी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की तरफ से ऋषभ पंत की वापसी पर अब तक कोई अपडेट नहीं दिया है। लेकिन खबर है कि टी20 विश्व कप 2024 को ध्यान में रखते हुए बोर्ड उन्हें अगले साल शुरु होने वाली सीरीज में मौका दे सकते हैं। इस टूर्नामेंट से पहले उन्हें आईपीएल में भी खेलते देखा जा सकता है।

मार्च, 2024 की शुरुआत में ये टूर्नामेंट खेला जाएगा। माना जा रहा है कि इस दौरान पंत दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते नज़र आ सकते हैं। फिलहाल वह मैदान पर थोड़ी प्रैक्टिस करते नज़र आते रहते हैं।

ALSO READ: संन्यास लेने जा रहे इस खिलाड़ी की अचानक खुली किस्मत, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में आया बीसीसीआई से बुलावा

Published on November 9, 2023 9:50 pm