Placeholder canvas

RCB vs CSK: आज भी वही ‘बिजली की रफ्तार, बाज की नजर’ धोनी की रन आउट देख रह जायेंगे दंग, मैक्सवेल को भी नहीं लगा हवा, देखें वीडियो

इंडियन प्रीमियर लीग में 49वां मैच खेला जा चुका है। बुधवार को हुए इस 49वें मैच में जोकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ( Royal Challengers Banglore) और चेन्नई सुपर किंग्स ( Chennai Super Kings) के बीच खेला गया। इस मैच में एक बार फिर बिजली की तरह विकेट स्टंप उड़ाते महेंद्र सिंह धोनी ( MS Dhoni) नजर आए।

जिसके बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो शेयर किया और साथ ही ये भी माना कि समय बदला और दुनिया भी लेकिन महेंद्र सिंह धोनी की विकेटकीपिंग नहीं। क्रिकेट में रिकॉर्ड नए बनते रहते हैं लेकिन महेंद्र सिंह धोनी जैसा विकेट कीपर मिलना लगभग मुमकिन नहीं है।

बिजली की तरह तेज स्पीड से किया मैक्सवेल को Out

dhoni

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के साथ मैच में ग्लेन मैक्सवेल एक बार फिर विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के दस्तानों में आई गेंद का शिकार हुए हैं। इंडियन प्रीमियर लीग के सीएसके और आरसीबी के मैच कप्तान फाफ डु प्लेसिस के आउट होने के बाद ग्लेन मैक्सवेल बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आय।

लेकिन वो ज्यादा समय तक अपनी टीम को तरफ से बल्लेबाजी नहीं कर पाए। पारी के 9वें ओवर में ऑल राउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा की गेंद को विराट कोहली में तब किया और एक रन के लिए दौड़े। लेकिन इसके बाद चेन्नई की स्क्वाड को उम्रदराज टीम के खिलाड़ी कहने वाले आलोचकों को दो अनुभव वाले खिलाड़ियों ने जवाब दिया।

एक रन के लिए दौड़ रहें विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल की गेंद रोबिन उथप्पा के हाथ जा लगी। उन्होंने उम्र के फिटनेस के सवालों का जवाब इस गेंद को चुस्त दुरुस्त तरीके से पकड़ते हुए महेंद्र सिंह धोनी की तरफ पहुंचा दी। रोबिन उथप्पा का थ्रो भी कमाल का था। सीधे महेंद्र सिंह धोनी के हाथ में जा लगा। जिसके बाद मैदान पर बिजली की तरह ही तेज महेंद्र सिंह धोनी के हाथ नजर आए और एक रन की कीमत के तौर पर ग्लेन मैक्सवेल को अपनी टीम गेंदों पर तीन रन की पारी पर मैदान से बाहर जाना पड़ा।

यहां देखें वीडियो 

https://twitter.com/im_maqbool/status/1521866603516002304?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1521866603516002304%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.cricketnmore.com%2Fcricket-news%2Fms-dhoni-and-robin-uthappa-duo-run-out-glenn-maxwell-watch-video-99096

ALSO READ:IPL 2022: अपने दम पर पलट दिया था मैच, ‘मैन ऑफ द मैच’ लेते हुए बोले- ‘अभी तक मैंने अपना बेस्ट नहीं दिया है’

चेन्नई सुपर किंग्स अब हो गई प्लेऑफ से बाहर

CSK vs RCB: जीत रही थी CSK फिर अचानक इस गलती के वजह पलटा जीता हुआ मैच, टूट गया धोनी का प्लेऑफ का सपना

चेन्नई सुपर किंग्स का ये आईपीएल साल अच्छा नहीं गया है। चेन्नई सुपर किंग्स अभी अपने 10 मैच में तीन जीत के साथ 6 अंक के साथ 9वें स्थान पर है। जिसके बाद अब सीएसके को चार मैच और भी खेलने हैं। जिसके बाद अगर चेन्नई सुपर किंग्स अपने अगले चारो मैच जीत भी जाती है तब भी प्ले ऑफ में नहीं पहुंच सकेगी।

ALSO READ:IPL 2022: धोनी को हराने के बाद जीत से गदगद फाफ डु प्लेसिस ने दिनेश कार्तिक को नहीं बल्कि इन्हें दिया जीत का श्रेय