Ravi shastri & Amrita Singh

भारतीय क्रिकेटर्स और बॉलीवुड की खुबसूरत हसीनाओं के बीच रिश्ते का खबरें सामने सुनने को मिलता हैं। लेकिन इन रिश्तों में से कुछ ही रिश्ते शादी तक पहुंच पाते हैं। क्रिकेटर्स और फ़िल्मी जगत के रिश्तों का सबसे बड़ा उदाहरण अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का है। दोनों का रिश्ता दोस्ती से शुरु हुआ था और शादी तक जा चुका है। लेकिन आज हम उस जोड़े की बात करेंगे जोकि एक लम्बे समय तक रिलेशनशिप में रहें और कई वेबसाइट ने इनकी सगाई होने की पुष्टि भी की है। लेकिन एक वक्त के बाद इनका रिश्ता टूट गया।

अगर अमृता सिंह को एक्टिंग नहीं छोड़ने को बोलते तो हो जाती रवि शास्त्री से शादी

अमृता सिंह रवि शास्त्री

पुर्व भारतीय क्रिकेटर रवि शास्त्री और बालीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री अमृता सिंह के बीच का रिश्ता  लम्बे समय तक चर्चा में था। दोनों एक दूसरे को काफी पसंद भी करते थे। खबर ये भी थी कि दोनों की सगाई भी हो चुकी थी, लेकिन उसके बाद रवि शास्त्री ने अमृता सिंह के सामने एक ऐसा शर्त रखे जिसे अमृता सिंह मान न सकी और उसके बाद दोनों ने एक दुसरे से अलग होने का निर्णय ले लिया।

ALSO READ: Third Umpire कहां था, अंपायर सो रहा था, No Ball पर आउट हुए शार्दुल ठाकुर! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तस्वीर भड़के फैंस

दरअसल, ऐसा कहा जा रहा था कि रवि शास्त्री ने अमृता सिंह को शादी के बाद अपने एक्टिंग करियर को छोड़ने के लिए कहा था। ये एक ऐसी शर्त थी, जिसमें अमृता सिंह को अपने करियर और प्यार में से किसी एक को चुनना था, जिसके बाद अमृता सिंह और रवि शास्त्री दोनों को अलग होना पड़ा।

रवि शास्त्री को छोड़ने के बाद सैफ अली खान की हुई थीं अमृता

सैफ अली खान अमृता सिंह

ऐसा बताया जाता है कि रवि शास्त्री से अलग होने के बाद अमृता सिंह काफी टूट गई थीं। फिर उसी दौरान वो सैफ अली खान से मिलीं, जिसके बाद दोनों के बीच नजदीकिया बढ़ गईं। इसके बाद बॉलीवुड के नवाब कहे जाने वाले सैफ अली खान और अमृता सिंह ने शादी कर ली थी। हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा समय के लिए नही टिका और 2004 में दोनों अलग हो गए। सैफ और अमृता के दो बच्चे भी हैं, जिनका नाम सारा अली खान और इब्राहिम अली खान है।

ALSO READ:ऐश्वर्या और मनीषा कोईराला एक टाइम शेयर करती थीं बॉयफ्रेंड, अब नहीं देखना चाहती एक दूसरे की शक्ल

Published on December 29, 2021 9:16 pm