CSK VS RR IPL 2023

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन को खत्म हुए कुछ ही महीनों का समय बीता है। आगामी सीजन की तैयारियां शुरू हो गई। आईपीएल 2023 के ख़िताब को चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात को हराकर पांचवीं बार अपने नाम किया था। आईपीएल के लिए चेन्नई के सभी खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन दिखाया था।

पिछले सीजन में संन्यास का ऐलान करने वाले अंबाती ने भी काफी शानदार खेल दिखाया था। अब इस खिलाड़ी के संन्यास लेने के बाद धोनी इस खिलाड़ी को टीम में शामिल करने की तैयारी कर ली है।

इस बल्लेबाज को अपने खेलने का हिस्सा बनाएंगे धोनी

दरअसल हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि संजू सैमसंग की कप्तानी से सजी राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल हैं। धोनी अंबाती रायडू की जगह सीएसके का हिस्सा बना सकते हैं।

बता दें कि अंबाती ने साल 2023 के आईपीएल में संन्यास का ऐलान कर दिया था। जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर यह खबरें काफी तेजी से वायरल हो रही है कि धोनी अंबाती की जगह देवदत्त को टीम में शामिल कर सकते हैं।

आईपीएल में खिलाड़ी का प्रदर्शन

बता दें कि देवदत्त को साल 2022 में राजस्थान रॉयल्स ने 7.75 करोड़ रुपए देकर अपनी टीम का हिस्सा बनाया था। तो वहीं साल 2022 की अगर बात करें तो खिलाड़ी ने 17 मुकाबले खेलते हुए 22.12 की स्ट्राइक रेट के साथ 376 रन बनाए थे। आईपीएल 2023 में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा उन्होंने खेलते हुए 261 रन बनाए हैं।

ALSO READ: शाहिद अफरीदी ने की भविष्यवाणी, बताया कौन सी टीम जीतेगी आईसीसी विश्व कप 2023 का ख़िताब

Published on August 23, 2023 3:57 pm