‘Pushpa 2’ की रिलीज डेट आई सामने, पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन की फीस जानकर नहीं होगा यकीन
‘Pushpa 2’ की रिलीज डेट आई सामने, पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन की फीस जानकर नहीं होगा यकीन

हाल ही में रिलीज हुई साउथ की फिल्म पुष्पा ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया।  सिर्फ साउथ ही नहीं बल्कि हिंदी बेल्ट में भी फिल्म पुष्पा की ऐसी आंधी चली की कि कई सारी फिल्में पत्तों की तरह बिखर गईं। सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा का क्रेज अभी लोगों के दिलो दिमाग से नहीं उतरा है। साथ ही इस फिल्म ने ओटीटी पर भी तगड़ी कमाई की। फिल्म के गाने से लेकर डायलॉग तक लोगों की जुबा पर चढ़ा हुआ है। आम से लेकर खास तक फिल्म पुष्पा के एक डायलॉग मैं झुकेगा नहीं पर  रील बनाते नजर।

 पुष्पा टू का सीक्वल जल्द होगा रिलीज

अल्लू अर्जुन

बता दें कि फिल्म पुष्पा की ताबड़तोड़ कमाई के बाद पुष्पा 2 के रिलीज होने की बात चल रही है। इस फिल्म की शूटिंग चल रही है। खबरों की माने तो पुष्पा 2 फिल्म पुष्पा वन से ज्यादा लागत में बनाई जा रही है।

पुष्पा  की रिलीज डेट हुई लीक

बता दें कि पुष्पा में मे विलेन का किरदार  निभाने वाले कॉमेडियन सुनील ने पुष्पा 2 के रिलीज डेट को लीक कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म 2022 में रिलीज होगी।

पुष्पा 2 के लिए अल्लू अर्जुन करेंगे इतने करोड़ रुपए चार्ज

अल्लू अर्जुन पुष्पा 2 फ़ीस

बता दें कि अल्लू अर्जुन साउथ के मोस्ट पॉपुलर सुपरस्टार हैं। खबरों की माने तो पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन की फीस बढ़ गई है। जानकारी के मुताबिक अल्लू अर्जुन इस सीक्वल फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपए चार्ज करेंगे। हालांकि अभी इसकी कोई ऑफिशियल पुष्टि नही हुई है।

यह होगी फिल्म की कहानी

बता दें कि पुष्पा की कहानी अधूरी थी जिसके बाद फैंस बेसब्री से इसके सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं। पुष्पा 2 में पुष्पा अपने दुश्मन का अंत कर देगा। वहीं तीसरे पार्ट की भी आने की संभावना है। जिसमें पुष्पराज का एनकाउंटर हो जाएगा, क्योंकि पुष्पा कोई हीरो नहीं बल्कि एक तस्कर है जो चंदन की तस्करी करता है।

ये भी पढ़ें-ऋषभ पंत की एक्स गर्लफ्रेंड उर्वशी रौतेला ने हनी सिंह के साथ पारी की सारी हदें, कपड़े उतार दिखाने लगी सब कुछ, वीडियो वायरल

Published on May 28, 2022 4:57 pm