INDIAN CRICKET TEAM

वनडे विश्व कप 2023 (ODI World Cup 2023) का आगाज हो चुका है। भारत की मेजबानी में सभी टीमें एक-एक मुकाबला खेल चुकी हैं। आज भारतीय टीम अपना दूसरा मुकाबला खेल रही है। भारत और अफगानिस्तान के बीच आज दिल्ली के अरुण जेट्ली स्टेडियम में जबरदस्त मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टीम इंडिया जीत के उद्देश्य से उतरी है। इससे पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज की थी।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के साथ टीम इंडिया ने की वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत

8 अक्टूबर को टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले के जरिये वनडे विश्व  कप 2023 (ODI World Cup 2023) में अपने अभियान की शुरुआत की थी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच जबरदस्त मैच खेला गया था। भारत ने इस मुकाबले को 6 विकेट से अपने नाम किया था।

विराट कोहली और केएल राहुल की 165 रनों की विशाल पार्टनरशिप के दमपर टीम इंडिया ने विरोधियों के खिलाफ जीत हासिल की थी। इस टूर्नामेंट में ये टीम इंडिया की पहली जीत थी। अब भारत की नज़र अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले पर टिकी है।

बहरहाल, भारत को वनडे विश्व कप 2023 (ODI World Cup 2023) की मेजबानी का मौका मिला है। टीम इंडिया के लिए ये सुनहरा अवसर है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम घरेलू कंडीशंस का फायदा उठाकर खिताब हासिल कर सकती है। टीम इंडिया को विश्व कप 2023 के टाइटल का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है। इसके लिए भारत को 7 मुकाबलों में जीत का परचम लहराना होगा।

भारत को हर हाल में जीतने होंगे ये 7 मुकाबले

जी हां, भारतीय टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपने हिस्से के 7 मैचों में जीत दर्ज करनी होगी। पहला मैच टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत चुकी है। आज अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम दमदार प्रदर्शन करते हुए नज़र आ रही है। उम्मीद है कि टीम इंडिया इस मैच को अपने नाम करने में कामयाब होगी।

तीसरा मुकाबला 14 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेला जाएगा। इस हाईवोल्टेज मुकाबले में भारत और पाकिस्तान के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।

इसके बाद 22 अक्टूबर को  न्यूज़ीलैंड, 29 अक्टूबर को इंग्लैंड और फिर 5 नवंबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम उतरेगी। इनमें टीम को हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

ODI World Cup 2023 के लिए टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमरा, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव।

ALSO READ: “पाकिस्तान की टीम अफगानिस्तान से ज्यादा कुछ नहीं” अफगानिस्तान को हराने के बाद रोहित शर्मा ने पाकिस्तान को दी खुली चुनौती, कहा हम उन्हें कुछ नही समझते

Published on October 12, 2023 11:03 am