40 रूपये सस्ता हुआ सरसों तेल, महंगाई की मार के बीच राहत की खबर, जानिए क्या है अब नई कीमत

Mustard Oil Price: देश में महंगाई ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हर चीज पर इतनी महंगाई हो चुकी है। आम आदमी की जेब ढीली होती जा रही है। 250 रुपए पर मजदूरी करने वाला आदमी इतनी महंगाई को कैसे झेल पाएगा। आपको बता दें सोने चांदी से लेकर पेट्रोल-डीजल तक के दाम आसमान छू रहे हैं, तो वहीं एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में भी इजाफा देखने को मिल रहा है और खाने पीने की चीजों में भी भारी उछाल आया है, वहीं अगर आप लोग इस वक्त सरसों तेल के खरीददार है तो थोड़ी राहत की सांस मिलने वाली है। क्योंकि सरसों तेल के दामों में भारी गिरावट देखी जा रही है।

पिछले साल 2021 में सरसों तेल के दामों ने भी रिकॉर्ड तोड़ दिया था। 2021 में सरसों तेल के दाम इतने बढ़ चुके थे कि आदमी के होश उड़ रहे थे लेकिन 2022 शुरू होते ही सरसों तेल के दामों ने थोड़ी राहत देनी शुरू कर दी और इस वक्त सरसों तेल अपने अधिकतम रेट से काफी सस्ता मिल रहा है। आइए जानते हैं कितने रुपए सस्ते मिला है सरसों तेल

53 रुपये सस्ता मिल रहा है सरसों तेल

Mustard oil price

बाजार में सरसों तेल इस वक्त अपने अधिकतम मूल्य से 53रुपये सस्ता मिल रहा है। उत्तर प्रदेश में इस वक्त सरसों तेल 157 रुपए में मिल रहा है हालांकि कुछ दिन पहले सरसों तेल इससे भी सस्ता मिल रहा था, कुछ दिन पहले सरसों तेल 153 रुपए में मिल रहा था। वहीं सरसों तेल दिसंबर 2021 में अपने अधिकतम रेट 210 रुपए पर बेचा जा रहा था, इस वक्त सरसों तेल अपने अधिकतम ले से 53 रुपए सस्ता मिल रहा है। आपको बता दें इस वक्त अन्य तेल तिलहन में भी भारी सुधार देखने को मिल रहा है। सोयाबीन से लेकर पामोलिन आदि तेल तिलहन में गिरावट दर्ज की जा रही है।

ALSO READ: IPL 2022 Purple Cap: लखनऊ की जीत के बाद चमके आवेश खान ने पर्पल कैप में बदले समीकरण, लिस्ट में मात्र एक विदेशी खिलाड़ी

यूपी के बड़े शहरों में सरसों तेल के ताजा भाव

खुशखबरी! आधे हुए सरसों तेल के दाम, जल्दी करें खरीददारी, जानिए क्या है अब नई कीमत

गौरतलब है यूपी के इन शहरों में सरसों तेल की कीमत कुछ इस तरह है। अंबेडकरनगर में सरसों तेल 172 रुपए प्रति लीटर पर बेचा जा रहा है वही प्रयागराज में सरसों तेल 168 रुपए प्रति लीटर पर बेचा जा रहा है। हमीरपुर में सरसों तेल 169 रुपए प्रति लीटर पर बेचा जा रहा है।

आपको बता दें इस वक्त सरसों तेल ले फिर भी राहत दे दी है अगर आप लोग इस वक्त सरसों तेल खरीदना चाहते हैं तो जल्द कीजिए सरसों तेल खरीद लीजिए क्योंकि सरसों तेल खरीदारों के पास बेहद अच्छा मौका है।

इसे भी पढ़ें-IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स को बनाना है प्लेऑफ में जगह तो न चाहते हुए भी कप्तान रविंद्र जडेजा को लेने होंगे ये 3 कठोर फैसले

Published on April 17, 2022 1:55 pm