IPL 2022 का 27वाँ मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया. इस मैच में दिल्ली की टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया. इसके बाद पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी बैंगलोर की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 189 रनों का स्कोर बनाया.
इसके बाद दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम पूरे 20 ओवर खेलने के बाद 7 विकेट के नुकसान पर 173 रन ही बना सकी और 16 रन से मैच हार गई. इस मैच में गेंदबाज़ों के प्रदर्शन के बाद पर्पल कैप की रेस के समीकरण बदल चुके हैं. इसी सिलसिले में इस आर्टिकल में हम बात करेंगे पर्पल कैप की रेस के इन्हीं बदले हुए समीकरणों के बारे में.
हार के बावजूद पर्पल कैप की रेस में दिल्ली के कुलदीप यादव को फ़ायदा
बैंगलोर के खिलाफ़ मैच में 1 विकेट चटकाने वाले कुलदीप यादव अब कुल 11 विकेट के साथ पर्पल कैप की रेस में दूसरे नंबर पर पहुंच चुके हैं. अब इस लिस्ट में पहले नंबर पर राजस्थान रॉयल्स के सीनियर लेग स्पिनर युज़वेंद्र चहल मौजूद हैं, उनके नाम इस सीज़न में कुल 12 विकेट हैं.
सनराइजर्स हैदराबाद के टी नटराजन 11 विकेट के साथ अब इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. इसके अलावा लखनऊ के लिए खेलने वाले इंदौर के युवा तेज़ गेंदबाज़ आवेश खान इस लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं. अब उनके नाम इस टूर्नामेंट में कुल 11 विकेट हैं.
पांचवे नंबर पर खिसके वनिंदु हसारांगा
पर्पल कैप की लिस्ट में अभी तक चौथे नंबर पर रहने वाले वनिंदु हसारांगा गेंदबाज़ी औसत की वजह से 11 विकेट के आँकड़े के साथ पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं. शनिवार दोपहर को पंजाब-हैदराबाद के बीच होने वाले मैच में सभी की निगाहें टी नटराजन पर होंगी कि वो 2 विकेट लेकर इस लिस्ट में पहला स्थान हासिल कर पाते हैं या नहीं.
इसके अलावा रविवार शाम में गुजरात और चेन्नई के बीच होने वाले मैच में खेलने वाले गेंदबाज़ों से भी उम्मीद होगी कि बेहतरीन प्रदर्शन के साथ पर्पल कैप की रेस में एंट्री मार सकें. ये देखना दिलचस्प होगा कि युज़वेंद्र चहल आज के दोनों मैचों के बाद शीर्ष पर बने रहते हैं या नहीं.
पर्पल कैप प्वॉइंट्स टेबल
Player | Mat | Inns | Overs | Mdns | Runs | Wkts | BBI | Ave | Econ | SR | 4 | 5 |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
युज़वेंद्र चहल | 5 | 5 | 20.0 | 0 | 136 | 12 | 4/41 | 11.33 | 6.80 | 10.0 | 1 | 0 |
(राजस्थान) | ||||||||||||
कुलदीप यादव | 5 | 5 | 19.4 | 0 | 162 | 11 | 4/35 | 14.72 | 8.23 | 10.7 | 1 | 0 |
(दिल्ली कैपिटल्स) | ||||||||||||
टी नटराजन | 5 | 5 | 20.0 | 0 | 170 | 11 | 3/37 | 15.45 | 8.50 | 10.9 | 0 | 0 |
(सनराइजर्स हैदराबाद) | ||||||||||||
आवेश खान | 6 | 6 | 22.4 | 0 | 188 | 11 | 4/24 | 17.09 | 8.29 | 12.3 | 1 | 0 |
(लखनऊ) | ||||||||||||
वनिंदु हसारांगा | 6 | 6 | 23.0 | 0 | 195 | 11 | 4/20 | 17.72 | 8.47 | 12.5 | 1 | 0 |
(आरसीबी) |
ALSO READ:IPL 2022 : हो गयी भविष्यवाणी ये टीम बनेगी IPL 2022 की चैम्पियन, पूर्व कोच रवि शास्त्री ने किया दावा