MS DHONI IPL 2023 REITREMENT

रोहित शर्मा के बाद महेंद्र सिंह धोनी ऐसे कप्तान हैं जिनकी अगुवाई में टीम ने आईपीएल के खिताब पर 5 बार कब्जा जमाया है। आईपीएल 2023 का टाइटल चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी के नेतृत्व में ही हासिल किया था। इस दौरान सीएसके ने हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस को मात दी थी। अब एक बार फिर आईपीएल के अगले सीजन को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है।

‘….. सिर्फ रिटायर्ड हूं’

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने संन्यास को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। पिछले सीजन में माना जा रहा था कि ये उनका आखिरी सीजन होगा। लेकिन अब उन्होंने खुद अपने संन्यास को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। दरअसल, धोनी एक कार्यक्रम में पहुंचे थे।

इस दौरान एंकर ने सीएसके के कप्तान से सवाल पूछते हुए कहा कि जैसा कि आप क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं… इस बीच धोनी ने उन्हें रोकते हुए कहा कि, सिर्फ इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर्ड हूं।

इसके बाद वहां मौजूद सभी फैंस हंसने लगे। महेंद्र सिंह धोनी ने फैंस को आईपीएल 2024 को लेकर बड़ा हिंट दिया है। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। माना जा रहा है कि फैंस के मनोरंजन के लिए एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी खेलते नज़र आएंगे।

धोनी ने भारत को 3 बार बनाया विश्व चैंपियन

गौरतलब है कि धोनी ने आईपीएल में 250 मैच खेले हैं। इनमें उन्होंने 135.92 के स्ट्राइक रेट से 3739 रन बनाए हैं। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से 15 अगस्त, 2022 को संन्यास लिया था। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम विश्व क्रिकेट के सफलतम कप्तानों की सूची में शुमार है।

उन्होंने टीम इंडिया को तीन बार आईसीसी का खिताब जिताया। धोनी के नेतृत्व में भारत ने टी20 विश्व कप 2007, वनडे विश्व कप 2011 और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2013 का खिताब जीता।

इस बार वनडे विश्व कप 2023 का आयोजन भारत की मेजबानी में हो रहा है। फैंस को उम्मीद है कि टीम इंडिया इस बार खिताब जीतकर 10 साल के सूखे को खत्म करने में कामयाब होगी।

ALSO READ: विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल हार के बाद फूट-फूटकर रोये थे महेंद्र सिंह धोनी? अब खुद पूर्व कप्तान ने बताई सच्चाई

Published on October 27, 2023 8:37 pm