MS Dhoni wants to earn only 30 lac

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने टीम इंडिया के लिए कई बड़ी-बड़ी उपलब्धियां हासिल की है, जो आज खेल से दूर रहने के बावजूद भी हमेशा चर्चा में छाए रहते हैं. भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के रूप में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को बेहद ही आम उम्मीदें थी. वसीम जाफर ने कहा कि धोनी क्रिकेट खेलकर 30 लाख कमाना चाहते थे ताकि वह रांची में आराम से अपना जीवन जी सकें.

उन्होंने धोनी के बारे में सबसे अच्छी बात यह बताई कि जब धोनी क्रिकेट से जुड़े तो वह जमीन से जुड़े एक खिलाड़ी थे और आज भी वह ऐसे ही हैं, जिनकी पहले की ख्वाहिशें किस तरह की थी उसे सुनकर शायद आप भी चौंक जाएंगे, लेकिन किस्मत ने उन्हें इससे भी कहीं ज्यादा दिया.

MS Dhoni को कमाने थे बस इतने रुपए

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) आज अपना 42 वां जन्मदिन मना रहे हैं. जब वह क्रिकेट खेल रहे थे उस वक्त उनकी ख्वाहिश थी कि वह मात्र 30 लाख कमा ले. उसके बाद उनकी जिंदगी अच्छी गुजरेगी और आज सच्चाई यह है कि उनकी नेटवर्थ 1000 करोड़ के पार है. वसीम जाफर ने बताया कि

“साल 2005 में जब मैंने वापसी की थी उससे पहले ही धोनी टीम में आए थे. मैं, मेरी पत्नी, दिनेश कार्तिक और उनकी पत्नी व धोनी हम भी आखिरी सीट पर बैठा करते थे. वहिनी धोनी मेरी पत्नी से काफी बातें किया करते थे. वो हमेशा कहते थे कि उनका लक्ष्य 30 लाख कमाना है ताकि वह रांची आराम से अपना बाकी जीवन बिता सकें. वह हमेशा कहते थे कि कुछ भी हो जाए. वह किसी हाल में रांची नहीं छोड़ेंगे.”

आज भी जमीन से जुड़े है MS Dhoni

जब धोनी ने इस तरह की बात कही थी उस वक्त क्रिकेट में काफी नए थे. उन्हें ऐसा लगता था कि 30 लाख उन्हें एक शांति जीवन जीने के लिए काफी ज्यादा हैं. उन्होंने वसीम जाफर की पत्नी से कहा था कि भाभी मुझे 30 लाख बनाना है.

आगे वसीम जाफर ने बताया कि

“इतनी प्रशंसा और अपने करियर में इतना कुछ हासिल करने के बाद भी वह आज भी जमीन से जुड़े हुए हैं. उसमें इतनी विनम्रता थी कि उसके साथ वह सारी चीजों को बेहद ही सादगी के साथ रखते थे और आज भी यही छवि उनमें नजर आती हैं.”

Read More:वेस्टइंडीज दौरे से पहले चोटिल हुआ ये धाकड़ खिलाड़ी, Team India को लगा जोरदार झटका

Published on July 9, 2023 12:41 pm