csk vs mi

इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL) का 33वां मैच मुंबई इंडियंस ( Mumbai Indians) और चेन्नई सुपर किंग्स ( Chennai Super Kings) के बीच डीवाई पाटिल स्टेडियम नवी मुंबई ( DY Patil Stadium Navi Mumbai) में कुछ ही देर में खेला जाएगा। इस मैच के लिए मुंबई इंडियंस ( MI) के कप्तान रोहित शर्मा ( Rohit Sharma) और चेन्नई सुपर किंग्स ( CSK) के कप्तान रविंद्र जडेजा ( Ravindra Jadeja) मौजूद हुए। प्वाइंट टेबल में सबसे नीचे की और आईपीएल की सबसे सफल दो टीम के बीच इस चिर प्रतिद्वंद्वी वाले मैच में सिक्का उछला और कप्तान जडेजा के पक्ष में गिरा जिसके बाद उन्होंने गेंदबाजी का फैसला किया. जडेजा ने प्लेइंग XI में जहाँ 2  बदलाव किये है वही रोहित शर्मा ने 3 बड़े बदलाव किये है.

टॉस का लाभ उठाएगी टीम

रविंद्र जडेजा

मुंबई इंडियंस ( MI) और चेन्नई सुपर किंग्स ( CSK) भले ही इस बार लीग में आईपीएल प्वाइंट टेबल ( IPL Point Table) में नीचे की टीम रही हो। लेकिन दोनों टीम के बीच के मैच काफी टक्कर वाले और हाई वोल्टेज वाले होते हैं। जिसके बाद टॉस जीतने के बाद टीम अपने अनुभव के साथ लाभ उठाने की पूरी कोशिश करेगी। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम लीग में टॉप पर नजर आती थी लेकिन इस बार दोनों ही टीम एक दूसरे के साथ निभाती हुई प्वाइंट टेबल में सबसे नीचे हैं।

मुंबई इंडियंस के लिए करो या मरो वाला मैच

odean smith mi pbks 2022 ipl

मुंबई इंडियंस ( MI) की टीम अपने छह मैच में छह हारे हैं। जिसके बाद ये मैच काफी जरूरी है, अगर मुंबई इंडियंस को आईपीएल के इस साल में अपना अस्तित्व बनाए रखना हैं। मुंबई इंडियंस एक लौटी इसी टीम है जिसने एक भी मैच अभी तक नहीं जीता है।

चेन्नई सुपर किंग्स को भी चाहिए जीत

CSK

आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने अपने छह मैच मात्र एक जीत दर्ज की है। जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स टीम भी आईपीएल प्वाइंट टेबल में 9वें स्थान पर है।

 

• चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग इलेवन ( Chennai Super Kings Playing 11)

ऋतुराज गायकवाड़, रॉबिन उथप्पा, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा ( कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी ( विकेटकीपर), अंबाती रायुडू, ड्वेन ब्रावो, मिशेल सेंटनर, ड्वेन प्रिटोरियस , महेश दीक्षाना और मुकेश चौधरी

• मुंबई इंडियंस प्लेइंग इलेवन ( Mumbai Indians Playing 11)

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), देवल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, ऋतिक शौकीन, रिले मेरेडिथ, जयदेव उनादकट, जसप्रीत बुमराह।

ALSO READ:IPL 2022: लम्बे समय से थी जूनियर मलिंगा पर धोनी की नजर, अब अचानक कराया CSK में एंट्री विरोधी खेमे भी हुआ हलचल

Published on April 21, 2022 7:15 pm