IPL 2022: लम्बे समय से थी जूनियर मलिंगा पर धोनी की नजर, अब अचानक कराया CSK में एंट्री विरोधी खेमे भी हुआ हलचल
IPL 2022: लम्बे समय से थी जूनियर मलिंगा पर धोनी की नजर, अब अचानक कराया CSK में एंट्री विरोधी खेमे भी हुआ हलचल

इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL) 2022 में चेन्नई सुपरकिंग्स अपने खास खिलाड़ियों की इंजरी को लेकर काफी प्रभावित है। दीपक चाहर के बाद न्यूजीलैंड के खिलाड़ी एडम मिल्ने ( Adam Milne) चोटिल होकर टीम से बाहर हो गए हैं। जिसके बाद अब चेन्नई सुपरकिंग्स ( Chennai Super Kings) टीम में कीवी खिलाड़ी एडम मिल्ने ( Adam Milne) के स्थान पर श्रीलंका के खिलाड़ी मथीशा पथिराना ( Matheesha Pathirana) टीम में शामिल हो गए हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स ने एडम मिल्ने ( Adam Milne) के रिप्लेसमेंट के तौर पर मथीशा पथिराना ( Matheesha Pathirana) को अपने साथ जोड़ा है। पिछले मैच में खिलाड़ी को हैमस्ट्रिंग की शिकायत हुई थी।

KKR के खिलाफ मैच में हुए थे चोटिल

एडम मिल्ने

न्यूजीलैंड के खिलाड़ी एडम मिल्ने ( Adam Milne) कोलकाता नाइट राइडर्स ( KKR) के खिलाफ मैच में चोटिल हो गए थे। जिसके बाद वो अपने ओवर्स में मात्र 2.3 ओवर्स ही डाल पाए दम जिसमें उन्होंने 19 रन दिए थे। एडम मिल्ने ( Adam Milne) को चेन्नई सुपर किंग्स ( CSK) ने 1.90 करोड़ में खरीदा था। जिसके बाद अब वो हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार होकर बाहर हो गए हैं।

मथीशा पथिराना टीम से जुड़े

मथिशा पथिराना

चेन्नई सुपर किंग्स ने एडम मिल्ने ( Adam Milne) के रिप्लेसमेंट के तौर पर मथीशा पथिराना ( Matheesha Pathirana) को टीम के साथ जोड़ा है। मुंबई इंडियंस के साथ मैच के पहले ही उन्हे टीम से रिप्लेसमेंट एक तौर पर बता दिया गया है। 2022 के अंडर 19 विश्व कप ( Under 19 World Cup) श्रीलंका की तरफ से टीम का हिस्सा थे। आईपीएल में रिप्लेसमेंट के तौर पर जुड़ने वाले छठवे खिलाड़ी है। इसी के साथ ही दीपक चाहर के रिप्लेसमेंट के विषय में भी जल्द ही टीम के बनाने की उम्मीद है।

मथिशा पथिराना

बता दें 19 साल के मथीशा पथिराना को उनके एक्शन की वजह से ‘जूनियर मलिंगा’ के नाम से भी जाना जाता है और इस खिलाड़ी पर महेंद्र सिंह धोनी की नजरें कई सालों से थी। इनका एक्शन श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा से काफी मिलता-जुलता है। उनका ऐक्शन ही नहीं बल्कि  मलिंगा की तरह यॉर्कर फेंकने का भी टैलेंट है।

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच है आज मैच

इंडियन प्रीमियर लीग में आज 33का मैच चेन्नई सुपरकिंग्स ( Chennai Super Kings) और मुंबई इंडियंस ( Mumbai Indians) के बीच डीवाई पाटिल स्टेडियम नवी मुंबई ( DY Patil Stadium, Navi Mumbai) में खेला जाएगा। मुंबई ने अब तक लीग में एक भी मैट नहीं जीता है। वहीं चेन्नई सुपरकिंग्स ने मात्र एक मैच जीता है। आज के इस मैच के बाद चेन्नई और मुंबई इंडियंस दोनों टीम के आधे मैच ही जायेगे।

ALSO READ:IPL 2022 CSKvsMI: मुंबई के खिलाफ़ CSK के लिए करो या मरो में रविंद्र जडेजा करेंगे ये बड़ा बदलाव, ऐसी होगी CSK की प्लेइंग XI

TATA IPL 2022 में अब तक रिप्लेसमेंट खिलाड़ियों की लिस्ट –

गुजरात टाइटंस ( Gujrat Titans) : जेसन रॉय/रहमानुल्लाह गुरबाज़ी

कोलकाता नाइट राइडर्स ( Kolkata Knight Riders) : एलेक्स हेल्स/एरोन फिंच

रसिक दरो/हर्षित राणा

लखनऊ सुपर जाइंट्स ( Lucknow Super Giants) :

मार्क वुड/एंड्रयू टाय

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ( Royal Challengers Banglore) :

लवनीथ सिसोदिया//रजत पाटीदारी

राजस्थान रॉयल्स ( Rajasthan Royals) :

नाथन कूल्टर-नाइल/ ?

चेन्नई सुपर किंग्स ( Chennai Super Kings) :

एडम मिल्ने/मथीशा पथिराना

दीपक चाहर/ ?

ALSO READ:IPL 2022: मुंबई के खिलाफ मैच से पहले CSK को झटका, टीम का स्टार खिलाड़ी अचानक हुआ बाहर

Published on April 21, 2022 5:30 pm