mahendra singh dhoni
mahendra singh dhoni

क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं, पूरी दुनिया उनको जानती है। महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान भी रह चुके हैं। उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।

महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहते हैं। धोनी ने साक्षी के साथ शादी की और उनकी एक क्यूट सी बेटी भी हैं, जिसका नाम जीवा धोनी है ,लेकिन ये बात बहुत कम लोग जानत हैं कि साक्षी से पहले धोनी एक लड़की से बहुत प्यार करते थे, लेकिन उनसे क्रिकेटर की शादी नहीं हो पाई।

Mahendra Singh Dhoni की गर्लफ्रेंड

साक्षी से पहले महेंद्र सिंह धोनी की एक गर्लफ्रेंड भी थी। जो काफी ज्यादा खूबसूरत थी, महेंद्र सिंह धोनी की गर्लफ्रेंड इतनी ज्यादा खूबसूरत थी कि उनके आगे बाॅलीवुड की कई अभिनेत्रियां भी फेल हो जाती थी।

इसका जिक्र महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक फिल्म एम एस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी में किया गया है। धोनी की गर्लफ्रेंड का नाम प्रियंका झा था, जो काफी ज्यादा खूबसूरत थी, वो अपनी सादगी से बाॅलीवुड की कई अभिनेत्रियों को मात देती थी। फिल्म एम एस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी में प्रियंका झा का जिक्र किया गया है।

फिल्म में प्रियंका झा का किरदार अभिनेत्री दिशा पाटनी ने निभाया था। फिल्म की रिलीज से पहले तक बहुम कम ही लोग जानते थे कि क्रिकेटर की कोई गर्लफ्रेंड भी थी। प्रियंका झा और धोनी एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे और दोनों शादी करने वाले थे, लेकिन शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

Mahendra Singh Dhoni की गर्लफ्रेंड का हो गया था एक्सिडेंट

धोनी की गर्लफ्रेंड की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई। जिसकी वजह से धोनी पूरी तरीके से टूट गए थें। उनको इस गम से निकलने में काफी समय लगा था। इसके बाद धोनी की लाइफ में साक्षी की एंट्री हुई।

कुछ समय तक साक्षी को डेट करने के बाद धोनी ने उनसे शादी कर ली। आज साक्षी और धोनी की एक बेटी है जिसका नाम जीवा है और वो उसके साथ अपनी हैप्पी फैमिली एन्जाॅय कर रहे है।

अगर हम बात करें फिल्म एम एस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी की तो इसमे सुशांत सिंह राजपूत, दिशा पाटनी और कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आई थी। ये फिल्म रिलीज के बाद बाॅक्स आफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।

ALSO READ:RR vs SRH: 245 स्ट्राइक रेट से अर्धशतक ठोक जोस बटलर ने मचाया तूफ़ान, ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ लेते हुए कहा- ‘मैं दिमाग से खेलता हूं’

Published on April 2, 2023 10:42 pm