Placeholder canvas

IPL 2022: लखनऊ IPL टीम को लखनऊ पुलिस ने दी चेतावनी, जानिए पूरा मामला

लखनऊ आईपीएल टीम को बीसीसीआई के द्वारा आधिकारिक रूप से सीवीसी मिलना बाकी है। लेकिन लखनऊ फ्रेंचाइजी ने डिजिटल प्लेटफार्म में अपना डेब्यू कर लिया है। जिसमे लखनऊ पुलिस ने भी अपनी ओर से एक मजाकिया चेतावनी दी है। दरअसल, आईपीएल कोरोना की मार को झेल चुका है। अब इस बार ओमिक्रोंन का खतरा बढ़ रहा है। जिसके बाद लखनऊ की फ्रेंचाइजी को लखनऊ की टीम ने ट्विटर पर सावधान कर दिया है। लखनऊ की फ्रेंचाइजी की ओर से एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लखनऊ पुलिस ने लखनऊ फ्रेंचाइजी को अपने अंदाज में एक चेतावनी दी हैं जानिए क्या है पूरा मामला…

लखनऊ फ्रेंचाइजी ने कहा “स्वागत नही करोगे हमारा”

आईपीएल 2022 में दो नई फ्रेंचाइजी लखनऊ और अहमदाबाद ने भाग लिया है। जिसमे लखनऊ की फ्रेंचाइजी ने डिजिटल दुनिया में भी अपना डेब्यू कर किया है। बता दे, लखनऊ टीम आरपी संजीव गोयनका समूह की है। जोकि इससे पहले पुणे सुपरजेयंट्स की टीम को चला चुके है। लखनऊ की टीम ने पुणे की टीम अकाउंट पर ही अपना पोस्ट किया है। जिसमे उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा है “स्वागत नही करोगे हमारा”। जिसमे उन्होंने एक पोस्टर को पोस्ट किया है। जोकि लखनऊ आईपीएल टीम के ट्विटर पर स्वागत के बारे में हैं।

लखनऊ पुलिस ने ट्वीट कर दिया जवाब

ALSO READ: IPL 2022: KL Rahul नहीं ये दो खिलाड़ी हो सकते हैं लखनऊ फ्रेंचाइजी के कप्तान

ट्विटर पर नफरत भरी बातों के अलावा भी मजाकिया नोकझोक चलती रहती है। लखनऊ टीम के स्वागत नही करोगे हमारा ट्वीट पर लखनऊ पुलिस ने रीट्वीट किया और कहा कि,

” डिजिटल डेब्यू पर आपका स्वागत है टीम लखनऊ आईपीएल। ध्यान रखिएगा #covid की सावधानियों में “पहले आप” नही चलता है। अगर लखनऊ में मुस्कुराना है तो अपने आप को सुरक्षित रखना जरूरी है।”

इस ट्वीट को काफी लोगों में पसंद भी किया है। साथ ही रीट्वीट भी किया है। लखनऊ की ओर से पहली पारी कोई आईपीएल टीम क्रिकेट की इस दुनिया की सबसे बड़ी लीग में हिस्सा लेने जा रही है।

ALSO READ: IPL 2022 : लखनऊ की टीम ने किया ऐलान, अब इस दिग्गज को टीम में किया शामिल, पहले भी दिला चुका है ख़िताब