Placeholder canvas

शिवम् दुबे की हुई धुनाई के बाद CSK के कोच आये सामने, जडेजा या धोनी किसका था 19वां ओवर देने का फैसला

by POONAM NISHAD
स्टीफेन फ्लेमिंग

इंडियन प्रीमियर लीग(IPL) में बीती रात चेन्नई सुपर किंग्स ( CSK) और लखनऊ सुपर जायंट्स ( Lucknow Super Giants) के बीच मैच खेला गया। मैच का रोमांच अंतिम ओवर तक बना रहा। लेकिन चेन्नई सुपरकिंग्स को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हार का समाना करना पड़ा। CSK की लीग में दो मैच में  दूसरी हार है।

लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से युवा खिलाड़ी आयुष बदोनी ( Ayush Badoni) को जीत के लिए बधाई दी गई तो वहीं हार के बाद CSK के ऑल राउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे ( Shivam Dubey) को जिम्मेदार बताया गया। जिसके लिए उन्हें काफी ट्रॉल भी किया गया। लेकिन चेन्नई सुपरकिंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ( Stephen Fleming) उनके बचाव में आए है। जानिए क्या कहा सीएसके के कोच ने…

शिवम दुबे को लगातार किया गया ट्रॉल, बताया हार का जिम्मेदार

शिवम् दुबे

इंडियन प्रीमियर लीग(IPL) के चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीज मैच में टॉस हारने के बाद CSK को बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आना पड़ा। जिसके बाद रोबिन उथप्पा ने 50 और शिवम दुबे ( Shivam Dubey) ने 49 रन की पारी खेली। लेकिन फीडिंग के दौरान मैच का महत्वपूर्ण ओवर 19वा ओवर शिवम दुबे को दे दिया। इस ओवर को 6 गेंदों में शिवम दुबे को 25 रन की मार झेलनी पड़ी। जिसके बाद जीत लखनऊ सुपर जायंट्स के पक्ष में चली गई।

इसे लेकर सोशल मीडिया पर शिवम दुबे को काफी ट्रॉल किया गया। यहां तक कि खिलाड़ी के लिए मैच लखनऊ में जीता नहीं बल्कि शिवम दुबे ने हारा है। इस बात तक को काफी हाई लाइट किया गया। जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ( Stephen Fleming) उनके पक्ष में उतरे हैं।

स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा ओस के कारण मिली है ये हार

स्टीफेन फ्लेमिंग

चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ( Stephen Fleming) ने इस बात को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ओस के कारण हार का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा,

” मैदान पर ओस बहुत गिर रही थी। जिसके बाद स्पिन खिलाड़ियों के लिए ग्रिप बनाना बहुत मुश्किल हो गया था। इसलिए ऐसी कंडीशन पर प्रभाव छोड़ना आसान नहीं था। वैसे भी हमने उनसे एक ओवर कम ही करवाया था। हमे बीच में ये ओवर निकालना था। हम इस सोच एक साथ आगे बढ़ रहे थे कि अंतिम ओवर के लिए ज्यादा रन बचे जोकि हमारे लिए पर्याप्त हो, हम किसी से तो ये ओवर करवाएंगे”।

ALSO READ:IPL 2022: लोग रिटायर्मेंट के पीछे पड़े थे इधर रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाये जा रहे महेंद्र सिंह धोनी, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय

मैदान ओअर हुआ फैसला गेंद किसे दी जाएगी

शिवम् दुबे

स्टीफन फ्लेमिंग ( Stephen Fleming) ने आगे बातचीत करते हुए कहा कि,

” मैदान पर ये फैसला किया गया कि गेंद किसी और को नही शिवम दुबे को दी जाएगी। ये निर्णय बिल्कुल सही था। हमने युवाओं को आजमाया। देशपांडे कुछ मैच खेल चुके है। मुकेश का ये पहला मैच था। लेकिन सही बात ये थी कि को मैं ईमानदारी से बता रहा हूं कि आउटफिट बहुत गीली थी”।

ALSO READ:IPL 2022: CSK के खिलाफ मिली जीत के बाद छा गए गौतम गंभीर, धोनी से हुई गहरी बातचीत वायरल हुआ रिएक्शन, देखें वीडियो

You may also like

-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00