एविन लुईस

इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपरकिंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से करेबियाई खिलाड़ी जिन्होंने बीती रात लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए जीत की नीव रख दी थी,अब एक बड़ा सवाल भी खड़ा कर दिया है। एविन लुईस ( Evin Lewis) ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मैच में इस साल सबसे तेज अर्धशतक भी लगा दिया है। इस अर्धशतक के साथ ही उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स की फ्रेंचाइजी के लिए एक बड़ा सवाल भी खड़ा कर दिया है।

जिसके मुताबिक, आने वाले समय में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खुद के खेमे में ही एक पोजिशन को लेकर द्वंद देखने को मिलेगा। आइए जानते है क्या है बीती रात लखनऊ सुपर जायंट्स को जीत का स्वाद चखाने की नीव रखने वाले एविन लुईस और क्या है आगे के लिए अब लखनऊ के कोचिंग स्टाफ और कप्तान के किए सिर दर्द….

एविन लुईस ने जितवाया मैच बनाया सबसे तेज अर्धशतक

एविन लुईस

चेन्नई सुपर किंग्स में पहले बल्लेबाजी करते हुए 210 का विशाल लक्ष्य खड़ा कर दिया। जवाब में उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से संतुलित बल्लेबाजी देखने को मिली। सलामी जोड़ी में 99 रन की साझेदारी की। जिसके बाद आधे ओवर पूरे हो जाने के बाद केएल राहुल और मनीष पांडे का विकेट दो ओवर में ही गिर गया। लक्ष्य विशाल था। लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाड़ी एविन लुईस बल्लेबाजी के लिए क्रिज पर आए। लेकिन इस बल्लेबाजी में उन्होंने इस सीजन का सबसे तेज अर्धशतक लगा दिया। जिसके बाद अंत में आयुष बडोनी में ताबड़तोड़ अंदाज में मैच को खत्म किया।

badini and lewis

एविस लुईस ने इस सीजन में अभी तक का सबसे तेज अर्धशतक बनाया है। उन्होंने मात्र 23 गेंदों में 55 रन बना दिए। इन रनों को उन्होंने 239 के स्ट्राइक रेट से बनाया है। जिसमे छः चौके और 3 छक्के भी लगाए है।

ALSO READ:IPL 2022: लोग रिटायर्मेंट के पीछे पड़े थे इधर रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाये जा रहे महेंद्र सिंह धोनी, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय

आगे के लिए लखनऊ टीम के लिए खड़ा हुआ सवाल

KL RAHUL

लखनऊ सुपर जायंट्स टीम में इस मैच में कुछ गेंद शेष रहते जीत का मुंह चखा है। साथ ही दो अंक भी हासिल कर लिए है। लेकिन आगे जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी लीग से जुड़ेंगे तब लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए प्लेइंग इलेवन के लिए मुश्किलें शुरू हो जायेगी। दरअसल, लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी मार्कस स्टोयनिश को भी अपनी टीम में 11 करोड़ की रकम के साथ जोड़ा है। लेकिन अगर उन्हें प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाते है तब एविन लुईस को बाहर बिठाना होगा। लखनऊ सुपर जायंट्स आगे के मैच के लिए इन समीकरणों पर क्या फैसला लेगी? इसका जवाब आगे देखना रोचक होगा।

ALSO READ:IPL 2022: मैच से पहले PUNJAB KINGS में अचानक हुई सबसे घातक बल्लेबाज की एंट्री, विरोधियो में मची खलबली

Published on April 1, 2022 5:01 pm