ु 2
Latest Gold Price: सोना-चांदी हुआ महंगा, जानें कितने बढ़ गए रेट

कहा जाता है कि अगर आपके पास पैसा है तो आप सोने में उसको इन्वेस्ट करिए। अगर आपके पास भी पैसा है और आप सोने में इन्वेस्ट करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए बहुत अच्छा मौका है। अगर आप भी गोल्ड में अपना इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं और कुछ प्लानिंग कर रहे हैं तो यह आपके लिए बहुत इंपॉर्टेंट है कि आप इसी वक्त सोने की खरीदारी करें।

आज हम आपको सोने और चांदी के ताजा दामों से रूबरू करवाएंगे। बात करें मध्य प्रदेश की तो मध्यप्रदेश में सरार्फ बाजार में बिकने वाले 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने चांदी के ताजा भाव आपको बताएंगे।

गोल्ड हुआ महंगा

बता दें कि कुछ दिनों से लगातार सोने के दाम में गिरावट दर्ज की जा रही थी। लेकिन Bank bazar.com की मानें तो इन दिनों मध्यप्रदेश में सर्राफा बाजार में गोल्ड के दाम में उछाल देखा गया है। यहां 22 कैरेट सोने का दाम 54 480 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा।

तो वहीं शनिवार को 54 730 रुपए प्रति 10 ग्राम गोल्ड का रेट हो गया है। 24 कैरेट सोने का दाम 57200 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। यानी कि सोने के दाम में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

सिल्वर भी हुई महंगी

मध्यप्रदेश में चांदी के दामों में भी चमक आई है। ऐसे में चांदी 72, 700 रुपए प्रति किलो हो गया है। वहीं शनिवार को भी चांदी का दाम बढ़कर 73,100 रुपए हो गया है।

सोने और चांदी के दाम ऐसे होते हैं तय

इंडिया में गोल्ड और सिल्वर का रेट बाजार की ट्रेडिंग के हिसाब से होता है। जिस दिन ट्रेडिंग होती है उसकी आखिरी क्लोजिंग को दिन का भाव माना जाता है। यह सभी शहरों में अलग-अलग होता है। फुटकर विक्रेता मेकिंग चार्ज लगाकर गोल्ड को बेचते हैं।

 22 और 24 कैरेट सोने में अंतर

अगर आप सोना खरीदने जा रहे हैं तो आप 22 और 24 कैरेट के सोने के बीच के अंतर को जरूर समझ लीजिए। 24 कैरेट सोना 99.9 प्रतिशत तक शुद्ध होता है वही 22 कैरेट सोना लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट सोने में 9% अन्य धातु जैसे तांबा चांदी जिंक मिलाकर उसके घर नहीं बनते हैं। वहीं 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है अरे काफी लचीला और कमजोर होता है।

ये भी पढ़ें-GOLD PRICE: सुबह होते ही औंधे मुंह गिरा सोना, अब इससे कम नहीं होगी कीमत, जानिए क्या है 1 तोला गोल्ड की कीमत

Published on March 20, 2023 1:38 pm