प 3
काजोल ने अपनी अपकिंग वेब सीरीज द ट्रायल के पब्लिसिटी के लिए सोशल मीडिया से बनाई दूरी, फैंस हुए निराश

काजोल बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेस है जो बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री में से एक हैं। वह 90 के दशक के सबसे हिट एक्ट्रेस रही हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक की फिल्में दी हैं। उनकी अपकमिंग वेब सीरीज द ट्रायल को लेकर वह काफी सुर्खियों में हैं। उन्होंने इसका मोशन पोस्टर भी शेयर किया। काजोल ने अनाउंसमेंट किया था कि वह सोशल मीडिया से ब्रेक ले लेंगी, जिसको सुनकर उनके फैंस काफी निराश हुए थे।

इंस्टाग्राम पोस्ट किए डीलीट

काजोल ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट को डिलीट कर दिया और एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हूं। यह पढ़कर काजोल के फैंस काफी निराश हो गए। हालांकि काजोल ने ये अपने वेब सीरीज के लिए किया था।

काजोल ने मोशन पोस्टर किया शेयर

काजोल अपने वेब सीरीज द ट्रायल का मोशन पोस्टर शेयर किया।  इसमें वह लेडी वकील की गेटअप में नजर आएंगी। काजोल की वेब सीरीज का पहले नाम द गुड वाइफ था, लेकिन इसे बदलकर द ट्रायल रखा गया।

उन्होंने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा लाइफ का ट्रायल होता है उतनी ही मजबूती से आप वापसी कर सकते हैं।

फैंस हुए निराश

बता दें कि काजोल के लाखों फैंस है जो उनको बहुत पसंद करते हैं। जैसै हा काजोल ने कहा कि वह सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हैं। उनके फैंस काफी निराश हो गए थे।

एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट भी डीलीट कर दिए थे। ऐसे में सब हैरान थे। लेकिन काजोल ने ये सब अपने अपकमिंग वेब सीरीज के लिए किया था।

एक्ट्रेस की फैन फ्लोइंग काफी तगड़ी है। इंस्टाग्राम पर उनके 14.4 मिलियन से ज्यादा फ्लोवर्स हैं। 90 के दशक की वह बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। उन्होंने शाहरुख खान के साथ एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। उनकी सारी फिल्में हिट साबित हुई हैं।

ये भी पढ़ें-भारत ने दिखाया पाकिस्तान को उसकी औकात एशिया कप के बाद अब छिनेगी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी

Published on June 21, 2023 12:30 pm